Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

घर से नाराज होकर निकला 15 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार लापता, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार ने तलाश में मदद की...

भोजपुर। बिहिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड जज बाजार निवासी 15 वर्षीय प्रियांशु कुमार के लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।...
HomeNewsदिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अमित शाह...

दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अमित शाह और नितिन नवीन से भी मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनके अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने का कार्यक्रम है। दौरा यूपी की आगामी चुनावी और संगठनात्मक तैयारियों के बीच हो रहा है।
दिल्ली पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।
नितिन नवीन से संगठन की तैयारियों पर चर्चा, यूपी में 2027 चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज।
ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में योगी ने विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात प्रस्तावित है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियां तेज हैं।

बेहद अहम माना जा रहा योगी का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा कई अहम बैठकों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उनकी अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी बैठक होनी है। हालांकि, इन बैठकों में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। योगी का यह दौरा ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद हो रहा है। 25 सितंबर को अमित शाह ने ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया था।
ट्रेड शो में विदेशी कंपनियों को निवेश का न्योता
ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस, वियतनाम, बेलारूस, जापान, सिंगापुर और दूसरे साझेदार देशों की कंपनियों के साथ राउंड-टेबल बैठक की थी। उन्होंने इन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में डिफेंस, फार्मास्युटिकल्स, एविएशन, मेडिकल डिवाइस, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। ट्रेड शो में अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश में निवेश के माहौल का जिक्र किया और राज्य सरकार के कामकाज को कानून-व्यवस्था में सुधार से जोड़ा।

नितिन नवीन के साथ संगठन की तैयारियों की समीक्षा
इस सप्ताह की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मेरठ में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया था। नितिन नवीन ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की थी। ऐसे में दिल्ली में योगी और नवीन की प्रस्तावित मुलाकात को यूपी में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’
बीजेपी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। योगी आदित्यनाथ पहले ही इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क, सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और युवाओं की भागीदारी जैसी गतिविधियां प्रस्तावित हैं।

2027 चुनाव से पहले संगठन पर फोकस
योगी आदित्यनाथ का मौजूदा दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है जब बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां बढ़ा रही है। पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और संगठन को सक्रिय करने के साथ सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर है।