Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अहमदाबाद में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, सरदारनगर थाने पहुंचकर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार; विजय वाघेला समेत आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई...

अहमदाबाद, गुजरात। अहमदाबाद शहर के सरदारनगर थाना क्षेत्र से मारपीट और कथित प्रताड़ना का मामला सामने आया है। परिवार के साथ रहने वाले एक...
HomeNewsअहमदाबाद में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, सरदारनगर थाने पहुंचकर पीड़ित ने...

अहमदाबाद में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, सरदारनगर थाने पहुंचकर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार; विजय वाघेला समेत आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अहमदाबाद, गुजरात। अहमदाबाद शहर के सरदारनगर थाना क्षेत्र से मारपीट और कथित प्रताड़ना का मामला सामने आया है। परिवार के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में विजय वाघेला, रवि वाघेला, रमेश वाघेला, रानी वाघेला, शांति वाघेला, नेहा वाघेला, अजू वाघेला और देव वाघेला के नामों का उल्लेख किया है। आरोप है कि इन लोगों के साथ हुए विवाद के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की गई। शिकायत में कपड़ों को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य विवाद से जुड़ी घटनाओं का भी जिक्र किया गया है।

पीड़ित का कहना है कि वह इन कथित घटनाओं से परेशान है। इसी को लेकर उसने सरदारनगर पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद में शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत प्राप्त करने वाले अधिकारी के रूप में पुलिस स्टेशन के पीएसओ वंदना का नाम दर्ज बताया गया है। अब पीड़ित को पुलिस जांच और कार्रवाई का इंतजार है।