Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चांदनी चौक में पानी के कारोबार पर वर्चस्व की जंग, युवक को जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार ने पुलिस से मांगी...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक और जामा मस्जिद इलाके में पानी की सप्लाई के कारोबार को लेकर विवाद गहराता...
HomeLifestyleEntertainmentन ट्रैफिक का शोर-न पटाखों की गूंज, सोहा-कुणाल ने बेटी संग जंगल...

न ट्रैफिक का शोर-न पटाखों की गूंज, सोहा-कुणाल ने बेटी संग जंगल में मनाई इको-फ्रेंडली दिवाली, शहर के शोर से दूर बिताए सुकून भरे पल

सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी के साथ महाराष्ट्र के ताडोबा जंगल में दिवाली मनाई। उन्होंने शहर के शोरगुल से दूर जंगल की शांति में सुकून के पल बिताए। सोहा ने बताया कि उन्होंने पटाखों की जगह झींगुरों की आवाज, ट्रैफिक की जगह पेड़-पौधों और बिजली की लाइटों की जगह दीयों और तारों को चुना।
दिवाली के जश्न के बाद कई शहरों में हवा की खराब गुणवत्ता और बढ़ता प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में सोहा अली खान ने इस त्योहार को मनाने के लिए एक अनोखा और अलग अंदाज चुना है, जहां एक तरफ आतिशबाजी, ट्रैफिक और दीवाली के बाद छाने वाले धुएं की चर्चा हो रही थी। वहीं सैफ अली खान की बहन सोहा और उनके पति कुणाल खेमू ने अपनी बेटी के साथ महाराष्ट्र के ताडोबा जंगल की हरियाली के बीच यह त्योहार मनाया। सोहा और कुणाल ने अपनी इको-फ्रेंडली दिवाली की झलक भी दिखाई है।
सोहा-कुणाल ने बेटी के साथ जंगल में दिवाली मनाई
पटाखों की गूंज की जगह झींगुरों की आवाज और शहर की चकाचौंध की जगह तारों की रोशनी के बीच सोहा और कुणाल ने अपनी बेटी के साथ प्रकृति और वन्यजीवों के बीच सुकून भरी दिवाली मनाई। कपल की दिवाली की ये झलक दिखावे और शोर-शराबे से दूर सादगी, शांति और प्रकृति के करीब रहकर त्योहार मनाने का खूबसूरत संदेश देती है। कपल की इको-फ्रेंडली दीवाली अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है, जो लोगों का ध्यान खींचा रहा है।
सोहा-कुणाल की इको-फ्रेंडली दीवाली ने जीता दिल
सोहा ने सोशल मीडिया पर ताडोबा की छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे हरियाली के बीच त्योहार मनाते और उस पल का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस अनुभव को त्योहार मनाने का एक शांत और ज्यादा खुशी देने वाला तरीका बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दीवाली के पारंपरिक तौर-तरीकों को छोड़कर प्रकृति के साथ समय बिताना चुना। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इस साल हमने अपने आम दोस्तों की जगह जंगल के अपने दोस्तों (वन्यजीवों) के साथ समय बिताया – जंगल से एक शांत, सुकून भरी और बेहद खुशहाल दीवाली।
सोहा अली खान की ये दिवाली थी बेहद खास
अपनी छुट्टियों के जश्न को दिखाती एक और वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा ने बताया कि इस साल का जश्न पिछले सालों से कैसे अलग था। उन्होंने लिखा, ‘एक छोटी सी ‘जंगल दिवाली’ – पटाखों की जगह झींगुरों की आवाज, ट्रैफिक की जगह पेड़-पौधे और बिजली की लाइटों की जगह दीये और तारे। साफ हवा, प्रकृति की आवाजें, जंगली जीव-जंतु और अपनों का साथ।
सोहा-कुणाल की जंगल दिवाली लुक
जंगल दिवाली ट्रिप के लिए सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया ने आरामदायक और कैजुअल कपड़े पहने थे। सोहा ने एक सिंपल गुलाबी कुर्ता-पायजामा सेट चुना। उनकी बेटी ने भी अपनी मां जैसा ही गुलाबी कुर्ता-पायजामा पहना था, जिससे दोनों का लुक बहुत प्यारा लग रहा था। वहीं, कुणाल ने एक कैजुअल हॉलिडे लुक अपनाया। उन्होंने टी-शर्ट के साथ जींस और कैप पहनी थी, जो बाहर घूमने-फिरने के हिसाब से एकदम सही लगा रहा है। हाल ही में सोहा की भाभी करीना कपूर खान अपने दिवाली लुक को लेकर चर्चा में थीं