Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportभारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा, नोट कीजिए...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा, नोट कीजिए मैच शुरू होने का वक्त

पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा जारी है। इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला हो गया है, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ है। अब दूसरा मैच खेला जाएगा। खास बात ये है कि पहले और दूसरे मैच में ज्यादा अंतर नहीं है। यानी काफी कम दिन का गैप है। अगला मुकाबला कब खेला जाएगा, ये जान लीजिए और साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए, ताकि इस मैच को आप देख सकें।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाएगा
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। पहले टी20 सीरीज खेली गई, जो भारत ने अपने नाम की। इसके बाद बाद वनडे मुकाबले हुए, उसे भी टीम इंडिया ने अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद अब टेस्ट मैच चल रहे हैं। पहला टेस्ट हो गया है, जो बिना रिजल्ट के समाप्त हो गया, यानी ड्रॉ रहा। अब दूसरे मैच की बारी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है।

सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा, जो कि क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा। पहले दिन इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह तीन बजे टॉस होगा। जैसा कि पहले मैच में हुआ था। भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी ज्यादा अंतर है, इसलिए सुबह सवेरे मैच शुरू हो रहे हैं। साथ ही जब भारत में दिन का करीब 11 बजता है, तब तक दिन का खेल खत्म भी हो जाता है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है सीरीज
ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। पहले टेस्ट के ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को उसकी अंक तालिका में एक पायदान नीचे आना पड़ा है और भारत का पीसीटी कम हुआ है। हालांकि टीम अभी भी चौथे नंबर पर मौजूद है। अब दूसरा मैच काफी अहम है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, सीरीज तो अपने नाम कर ही लेगी, साथ ही उसे आईसीसी डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भी जबरदस्त फायदा मिल सकता है।