Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportएशिया कप राइजिंग स्टार्स अंक तालिका में भारतीय टीम पिछड़ी, अब कब...

एशिया कप राइजिंग स्टार्स अंक तालिका में भारतीय टीम पिछड़ी, अब कब खेला जाएगा अगला मुकाबला

भारतीय टीम को एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए उसे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर जाना पड़ा है। इस बीच टीम अपना अगला मुकाबला 24 नवंबर को खेलती हुई नजर आएगी।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की ए टीम अपना पहला मैच तो जीत लिया, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अगर अंक तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारतीय टीम जो पहले अंक तालिका में पहले नंबर पर थी, वो अब नीचे आ गई है। हालांकि उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावना खत्म नहीं हुई है। जो अपडेट प्वाइंट्स टेबल है, उस पर नजर डाल लीजिए और साथ ही ये भी ध्यान रखिएगा कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला कब है।
भारतीय टीम को करना पड़ा है हार का सामना, पाकिस्तान ने मारी बाजी
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को चार चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप बी में रखा गया है। इसी ग्रुप की अंक तालिका की बात करें तो पाकिस्तानी टीम दो मैच जीतकर और चार अंक हासिल कर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। उसने सेमीफाइनल की अपनी सीट भी पक्की कर ली है। भारतीय टीम यहां अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। भारत ने दो मैच खेले हैं और उसमें से एक ही में उसे जीत मिली है।

श्रीलंका और बांग्लादेश की सेमीफाइनल में सीट हो चुकी है पक्की
ग्रुप ए से दो टीमों के नाम तय हो गए हैं, जो सेमीफाइनल में जाएंगी। श्रीलंका और बांग्लादेश के चार चार अंक हैं। इसी ग्रुप की हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अब एक और टीम की जगह खाली है, जहां भारतीय टीम नजर आ सकती है। भारत के ही ग्रुप में नेपाल और यूएई की टीमें भी हैं। नेपाल के पास दो अंक हैं और यूएई का खाता अभी खाली है।

भारतीय टीम 24 नवंबर को यूएई से खेलेगी अपना अगला मुकाबला
इस बीच भारतीय टीम के अगले मैच की बात करें तो तो वो अब 24 नवंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। इसमें भारत और यूएई की टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच को जीतते ही भारत के भी चार अंक हो जाएंगे, इसके साथ ही उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि ये बाद में ही पता चलेगा कि सेमीफाइनल में किस टीम का मुकाबला किससे होगा। टीमें जिस नंबर पर रहेंगी, उसी के आधार पर ये तय होगा।