Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessसोने-चांदी के भाव में दूसरे दिन भी तेजी, सिल्वर ₹7000 उछला तो...

सोने-चांदी के भाव में दूसरे दिन भी तेजी, सिल्वर ₹7000 उछला तो गोल्ड भी ₹2500 चढ़ा; देखें 24K का आज का रेट

घरेलू वायदा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी करीब 7,000 रुपये महंगी हो गई, जबकि सोने के भाव में लगभग 2,500 रुपये का उछाल आया।
घरेलू वायदा बाजार में 27 नवंबर को लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत करीब 7,000 रुपये प्रति किलो उछल गई, जबकि सोना भी लगभग 2,500 रुपये महंगा हो गया। अमेरिका से आए महंगाई के मजबूत आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है।
MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में उछाल
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 2.13 फीसदी की तेजी के साथ 1,24,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी इसमें करीब 2,500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसका वायदा भाव 4.81 फीसदी उछलकर 1,52,851 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में भी दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी आई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना
विदेशी बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती रही। स्पॉट गोल्ड 2.03 फीसदी चढ़कर 3,655.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले सोना अगस्त 2025 के बाद अपने निचले स्तर पर आ गया था और एक समय 3,500 डॉलर प्रति औंस से नीचे भी कारोबार कर रहा था।

देखे के बड़े शहरों में आज सोने-चांदी के भाव
शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) 18 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) चांदी की कीमत (1 किलो)
दिल्ली ₹1,26,600 ₹1,16,150 ₹95,060 ₹1,70,000
मुंबई ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
कोलकाता ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
चेन्नई ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
बेंगलुरु ₹1,26,550 ₹1,16,000 ₹94,910 ₹1,70,000
सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भाव बाजार के संकेतात्मक रेट हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों के अलावा 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ सकता है। अलग-अलग दुकानों पर अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि जरूर कर लें।