Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportभारतीय टीम की एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में होगी अफगानिस्तान से...

भारतीय टीम की एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में होगी अफगानिस्तान से भिड़ंत, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल में सामना अफगानिस्तान की टीम से होगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच में यह मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट इवेंट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें अभी ग्रुप स्टेज के मैच खेले जा रहे हैं वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तौर पर खेलेगी, जिसमें उसका सामना किस टीम से होगा इसका फैसला हो गया है। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रुप-ए दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना करना था, जिसमें अब यह तय हो गया और अफगानिस्तान की टीम से उनकी भिड़ंत होगी। अफगानिस्तान ने ग्रुप-ए में दो मुकाबले खेले जिसमें से एक को वह जीतने में कामयाब रहे तो वहीं एक में उनको हार का सामना करना पड़ा। भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में क्वार्टर फाइनल मैच में 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम की नजरें गोल्ड मेडल जीतने पर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय टीम वहां काफी पहले ही पहुंच गई थी, जिससे परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाला जा सके। टीम इंडिया ने मेजबान जापान के खिलाफ भी एक टी20 मुकाबला खेला लेकिन बारिश के खलल की वजह से वह 5-5 ओवर्स का हुआ था, जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं अब एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया पिछली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही थी और इस बार भी उनकी नजरें इसी प्रदर्शन को दोहराने पर रहने वाली हैं। वहीं अफगानिस्तान को लेकर बात की जाए तो ग्रुप-ए में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसमें नेपाल की टीम के खिलाफ मैच में उनको 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

नेपाल का होगा श्रीलंका की टीम से सामना
ग्रुप-ए में टॉप पर खत्म करने वाली नेपाल की टीम ने क्वार्टर फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है, जिसमें अब उनकी भिड़ंत 29 सितंबर को श्रीलंका की टीम से होगी। वहीं अभी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला होना बाकी है, जिसका फैसला ग्रुप-बी से होगा जिसमें टॉप पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी तो वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का क्वार्टर फाइनल में सामना पाकिस्तानी टीम से होगा।