Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessसोने की कीमतों में नहीं थम रही तेजी, 2 महीने के सबसे...

सोने की कीमतों में नहीं थम रही तेजी, 2 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा भाव; चांदी भी हुई बेकाबू

वैश्विक संकेतों और मजबूत मांग के चलते सोने के भाव 2 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोने और चांदी दोनों के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों की नजरें भी कमोडिटी मार्केट पर टिकी हुई हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर सोना बढ़कर करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया, जबकि चांदी ने भी तेज रफ्तार पकड़ते हुए 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया। सोने की कीमत करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार सुबह सोने की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 875 रुपये चढ़कर 1,56,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने की कीमतों में लगातार तेजी से निवेशकों और आम खरीदारों की नजर अब इसके अगले स्तर पर बनी हुई है। शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ने पर कीमतों को आगे भी सपोर्ट मिल सकता है।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे MCX पर चांदी 2,190 रुपये की बढ़त के साथ 2,37,849 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यानी कुछ ही समय में चांदी के भाव में हजारों रुपये का उछाल देखने को मिला। चांदी में लगातार बढ़ती तेजी के कारण निवेशकों के साथ-साथ ज्वेलरी और इंडस्ट्रियल डिमांड पर भी बाजार की नजर है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी
घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। COMEX पर सुबह करीब 9 बजे सोना 0.59 फीसदी चढ़कर 4,467.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत में 1.17 फीसदी की तेजी आई और यह करीब 65.695 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। ग्लोबल मार्केट में मजबूती का असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

निवेशकों की नजर आगे के भाव पर
सोने-चांदी की कीमतों में इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर खींचा है। फिलहाल MCX पर सोना 1.56 लाख और चांदी 2.37 लाख रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इनकी कीमत किस दिशा में जाती है, इस पर निवेशकों और खरीदारों की नजर रहेगी।