Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportआशुतोष शर्मा को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण इंग्लैंड में वन-डे...

आशुतोष शर्मा को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण इंग्लैंड में वन-डे कप मैच से हुए बाहर

आशुतोष शर्मा चोटिल हो गए हैं। इससे इंग्लैंड में उनके अभियान को तगड़ा झटका लगा है। आशुतोष अब हैम्पशायर के लिए 11 अगस्त को डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को लेकर इंग्लैंड से बड़ी खबर सामने आई है। आशुतोष शर्मा चोट के कारण वनडे कप मैच से बाहर हो गए हैं। स्टार भारतीय ऑलराउंडर हैंपशायर की ओर से 11 अगस्त को डर्बीशायर के खिलाफ वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। आशुतोष 9 अगस्त को मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। हैम्पशायर ने मैच से पहले ये जानकारी दी है।

हैम्पशायर ने अपनी टीम की जानकारी देने के दौरान आशुतोष के न खेलने की बात बताई, लेकिन चोट या उसकी गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हैम्पशायर ने 11 अगस्त को एक बयान में कहा कि आशुतोष शर्मा रविवार के मैच में लगी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। तेज गेंदबाज हैरी पेट्री टीम में वापस आ रहे हैं। हैरी ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में हिस्सा लिया था।

हैम्पशायर के लिए झटके हैं 14 विकेट
वन-डे कप में बल्लेबाजी के लिहाज से आशुतोष का सीजन मिला-जुला रहा है। उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 56 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 16 रहा है। हालांकि, 28 साल के आशुतोष ने गेंदबाजी में जबरदस्त छाप छोड़ी है और हैम्पशायर के लिए टूर्नामेंट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। आशुतोष की चोट हैम्पशायर के लिए बड़ा झटका है। टीम अभी अपने ग्रुप में सात मैचों में चार जीत के साथ चौथे स्थान पर है। उन्हें कॉम्पिटिशन के अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई करने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अभी यह साफ नहीं है कि आशुतोष की चोट कितनी गंभीर है और क्या इसका असर 11 अगस्त के मैच के बाद भी उनकी उपलब्धता पर पड़ेगा।

IPL से मिली ख्याति
27 साल के आशुतोष इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। यह फ्रेंचाइजी GMR ग्रुप की को-ओन्ड है, जिसके पास हैम्पशायर की भी ओनरशिप है। पिछले दो IPL सीजन में उन्होंने DC के लिए 350 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 170 और औसत 31.25 रहा है। उन्होंने 2017 में मध्य प्रदेश के साथ अपना घरेलू करियर शुरू किया और बाद में रेलवे में चले गए। आशुतोष ने सभी फॉर्मेट में कुल 92 मैच खेले हैं। 50-ओवर के फॉर्मेट में उन्होंने 21 लिस्ट A मैचों में 458 रन बनाए हैं और दो विकेट लिए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी पहचान बनाई, जहां उन्होंने इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर डेब्यू किया और 17 गेंदों में 31 रन बनाए। बाद में DC ने 2025 सीजन से पहले उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा।