Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportवैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अब नया अवतार, राजस्थान रॉयल्स के साथ बहा...

वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अब नया अवतार, राजस्थान रॉयल्स के साथ बहा रहे हैं पसीना

वैभव सूर्यवंशी अब रेड बॉल क्रिकेट में नजर आएंगे। 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसमें वे ईस्ट जोन के उपकप्तान बनाए गए हैं। इसकी तैयारी वैभव ने शुरू कर दी है।
वैभव सूर्यवंशी आने वाले कुछ वक्त में नए अवतार में नजर आएंगे। वैसे तो आपने अभी तक उनका आक्रामक अंदाज ही देखा है, लेकिन अब वे कुछ बदले बदले से नजर आ सकते हैं। इसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। खास बात ये है कि वे अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही वैभव ​दलीप ट्रॉफी खेलेंगे, उन्हें अपनी टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

अब रेड बॉल क्रिकेट में ​दलीप ट्रॉफी खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
भारत के लिए वैभव ने हाल ही में इंटरनेशनल डेब्यू किया है। पहली सीरीज में तो वे कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से कुछ शानदार पारियां देखने के लिए मिलीं। इस दौरे के बाद वैभव ने अब अपना फोकस रेड बॉल क्रिकेट की ओर कर दिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वैभव राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी तैयारी कर रहे हैं, जो कि नागपुर में है। खास बात ये है कि राजस्थान रॉयल्स के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर उन्हें बल्लेबाजी के गुर सिखा रहे हैं, जो इससे पहले भारतीय टीम के भी बैटिंग कोच रह चुके हैं।

23 अगस्त से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी का आयोजन
वैसे तो वैभव का जलवा अभी तक टी20 फॉर्मेट में ही देखने को मिला है। कुछ वनडे मैचों में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है, हालांकि ये इंटरनेशनल मैच नहीं थे, लेकिन वैभव खुद कह भी चुके हैं कि वे टेस्ट खेलना चाहते हैं। इस बीच 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इसमें वैभव ईस्ट जोन की ओर से खेलेंगे। ईशान किशन की कप्तानी में वैभव को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इस वक्त वैभव जो तैयारी कर रहे हैं, वो उनके लिए गेम चेंजिंग साबित हो सकती है।

टेस्ट खेलने के लिए यहां दिखना होगा अच्छा खेल
इस बीच वैभव को अगर रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट में कुछ करना है तो उसकी शुरुआत इसी दलीप ट्रॉफी से करनी होगी। यहां आक्रामक नहीं, बल्कि धैर्य और संयम रखना पड़ता है। आराम से बल्लेबाजी की जरूरत होती है। यहां पर उनका टेंपरामेंट भी देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या वैभव टीम की जरूरत के हिसाब से धीमी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं या​ फिर उसी आक्रामक अंदाज के चक्कर में अपना विकेट फेंककर चले जाते हैं।