Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportशमी के टेस्ट रिटायरमेंट पर आया गेंदबाजी कोच का बयान, कहा -...

शमी के टेस्ट रिटायरमेंट पर आया गेंदबाजी कोच का बयान, कहा – उनके होने से काफी फर्क पड़ता है

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जो काफी लंबे समय से स्क्वॉड से बाहर चल रहे हैं उन्होंने 6 नवंबर की रात टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, जिसमें अब उनके इस फैसले पर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का बयान सामने आया है।
भारतीय टीम अभी जहां न्यूजीलैंड के दौरे पर है तो वहीं इसी बीच 6 नवंबर की रात अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जो पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया के स्क्वॉड से बाहर चल रहे हैं उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। शमी की गिनती बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है जिनका घर और बाहर दोनों ही जगह शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शमी ने अपने टेस्ट रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया तो वहीं अब उनके इस फैसले को लेकर टीम इंडिया के मौजूदा गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का भी बयान सामने आया जिसमें उन्होंने यह माना की शमी के होने से काफी फर्क पड़ता है।
उन्होंने मेरी बहुत मदद की
मोहम्मद शमी के टेस्ट रिटायरमेंट फैसले को लेकर टीम इंडिया के मौजूदा गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल जो अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर स्क्वॉड के साथ हैं उन्होंने वेलिंग्टन वनडे मैच की शुरुआत होने से पहले ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत के दौरान शमी के फैसले को लेकर पूछे जाने पर कहा कि जब मैंने इस ग्रुप के साथ काम करना शुरू किया था, तो मैं बहुत भाग्यशाली था कि शमी टीम का हिस्सा थे। वह बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं और टीम में उनके होने से काफी फर्क पड़ता है। जब मैं टीम से जुड़ा, तो मैं खुशकिस्मत था कि वह ड्रेसिंग रूम में भारतीय भाषा का माहौल लेकर आए। उन्होंने मेरी बहुत मदद की। वह अभी भी काफी ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है।

टेस्ट क्रिकेट में शमी के नाम दर्ज हैं कुल 229 विकेट
टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी का नई और पुरानी दोनों गेंदों से जलवा देखने को मिला है, जिसमें उनको कुल 64 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। शमी ने इस दौरान 27.71 के औसत से 229 विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की तो वहीं उनके एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 56 रन देकर 6 विकेट है। इसके अलावा मोहम्मद शमी बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।