Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

शादी के बाद पहली पत्नी की बात छिपाने का आरोप, दो बच्चों की मां रुबीना ने लगाई न्याय की गुहार; बोलीं- सम्मान के साथ...

मऊ-आजमगढ़ की रहने वाली रुबीना ने अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति पर शादी से पहले संबंध बनाकर शोषण करने और पहली पत्नी की बात छिपाकर...
HomeNewsSportवैभव सूर्यवंशी ने अपने खास सेलिब्रेशन स्टाइल के पीछे का खोला राज,...

वैभव सूर्यवंशी ने अपने खास सेलिब्रेशन स्टाइल के पीछे का खोला राज, कहा – मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए धुआंधार अंदाज में 50 रनों की पारी खेलने के बाद खास स्टाइल में उसे सेलिब्रेट किया था, जिसके पीछे के कारण का खुलासा अब उन्होंने कर दिया है।
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हरारे के मैदान पर एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल की जिसमें उन्होंने 126 रनों के टारगेट को सिर्फ 13.2 ओवर्स में हासिल कर लिया। इसमें सबसे अहम भूमिका वैभव सूर्यवंशी ने निभाई जिनका बल्ले से कमाल देखने के लिए सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली जिसके दम पर वह सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। वहीं वैभव ने अपनी फिफ्टी के बाद इसका जश्न काफी स्पेशल अंदाज में मनाया जिसके पीछे का राज अब उन्होंने बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में रिंकू सिंह के साथ बात करते हुए बताया। वहीं वैभव ने यह भी साफ किया कि वह किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।मैं इस पारी को अपने परिवार और अपने कोचों को समर्पित करना चाहता हूं
वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई की तरफ से जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मैच खत्म होने के बाद अपनी शानदार पारी को लेकर रिंकू सिंह के साथ बातचीत करते हुए जारी किए गए वीडियो में बताया अपने हाथों से A का इशारा करने और फिर डगआउट की ओर डबल थंब्स अप का इशारा करने को लेकर कहा कि मेरा पहला जश्न अपने पिता के लिए था। दूसरे जश्न के बारे में सूर्यवंशी ने कहा कि यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में उन्होंने रिंकू सिंह से बात की थी। मैंने यह अपनी मां के लिए किया था और यह वाला भी कुछ ऐसा था जिसके बारे में रिंकू भैया और मैंने बात की थी। मैं इसे अपने परिवार और अपने कोचों को समर्पित करना चाहता हूं और उन सभी को जिन्होंने मेरे सफर में मेरा साथ दिया जो अच्छे और बुरे दोनों दौर में मेरे साथ खड़े रहे।
किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा मैं
इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के साथ शुरुआती तीन मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उनको लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा थी। वैभव ने इस वीडियो में यह भी कहा कि मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि बस जहां भी खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं और टीम में योगदान देने और अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं। वहीं हरारे के मैदान को लेकर कहा कि आप कह सकते हैं कि मुझे यहां का माहौल पसंद है। कुछ मैदान ऐसे होते हैं जहां रन बनाने में मजा आता है और शायद यह भी उनमें से एक है।