Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeLifestyleEntertainment'इंडियन आइडल 16' के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स का खुलासा, लेकिन ग्रैंड फिनाले...

‘इंडियन आइडल 16’ के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स का खुलासा, लेकिन ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखेंगे विशाल ददलानी, सामने आई वजह

इंडियन आइडल सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा, जिसमें छह फाइनलिस्ट ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे और कई खास मेहमान इस जश्न में शामिल होंगे। वहीं विशाल ददलानी शो में नजर नहीं आएंगे।
कई महीनों के परफॉर्मेंस, इमोशनल पलों और प्रेरणादायक कहानियों के बाद इंडियन आइडल सीजन 16 रविवार, 26 जुलाई को अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने वाला है। ‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम पर आधारित यह फिनाले संगीत, पुरानी यादों और जश्न से भरी शाम का वादा करता है, जिसमें छह फाइनलिस्ट में से कोई एक इंडियन आइडल की शानदार ट्रॉफी जीतेगा। हालांकि, ‘इंडियन आइडल 16’ के ग्रैंड फिनाले में विशाल ददलानी नहीं दिखेंगे। उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह भी बताई है।
इंडियन आइडल 16 के टॉप 6 फाइनलिस्ट
अंशिका चोनकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, मायस्मे बोसू, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला ने पूरे सीजन में जजों और दर्शकों को प्रभावित करने के बाद कॉम्पिटिशन में जगह बनाई है। जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह ने पूरे कॉम्पिटिशन के दौरान कंटेस्टेंट का मार्गदर्शन किया है, जबकि होस्ट आदित्य नारायण ने शो को हर पड़ाव पर आगे बढ़ाया है।

फिनाले में शामिल न हो पाने पर विशाल ददलानी
ग्रैंड फिनाले में कई खास मेहमान भी शामिल होंगे। श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ जश्न मनाने के लिए उषा उत्थुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर भी आएंगे, जिससे फिनाले और भी शानदार होने वाला है। विशाल लंबे समय से विवादों में बने हुए हैं और अब शो में अपनी गैरमौजूदगी के कारण चर्चा में हैं। जी हां, विशाल ददलानी इस शो के फिनाले में नजर नहीं आएंगे। फिनाले से पहले विशाल ददलानी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया:

‘यह सीजन शानदार टैलेंट और कुछ वाकई यादगार परफॉर्मेंस से भरा रहा है, जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। वह है कंटेस्टेंट्स की सीखने, अपनी सीमाओं को पार करने और हर परफॉर्मेंस के साथ बेहतर बनने की इच्छा। ग्रैंड फिनाले तक पहुंचना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और हमारे टॉप 6 फाइनलिस्ट में से हर एक ने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी जगह बनाई है। मुझे बहुत दुख है कि पहले से तय कामों की वजह से मैं फिनाले का हिस्सा नहीं बन सका, लेकिन मैं उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इंडियन आइडल के बाद भी संगीत बनाते रहेंगे।’

ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें
इंडियन आइडल सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 26 जुलाई 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाया जाएगा और सोनीलिव पर भी स्ट्रीम होगा।