Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportवैभव सूर्यवंशी टीम में जगह पक्की करने के लिए बॉलिंग स्किल्स पर...

वैभव सूर्यवंशी टीम में जगह पक्की करने के लिए बॉलिंग स्किल्स पर कर रहे हैं काम, बॉलिंग कोच ने किया खुलासा

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा है, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फिट होकर टीम में वापस लौट आए हैं। वैभव टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए इन दिनों एक नई स्किल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच से पहले ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। उनके अंदर टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन टीम में कड़ी टक्कर के चलते उन्हें लगातार मौका नहीं मिल पा रहा है। हालांकि ईशान किशन के चोटिल होने पर उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 में खेलने का मौका मिला था। वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे मैच में तो उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर सिर्फ 6 ओवरों में ही 100 से ज्यादा रन जोड़ दिए थे। इतने धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अगले मैच से ड्रॉप होना पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर साईराज बहुतुले ने किया बड़ा खुलासा
अब वैभव टीम में अपनी परमानेंट जगह बनाने के लिए पक्की करने के लिए एक नई स्किल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका खुलासा मैच के बाद स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने किया है। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने बताया है कि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी फिलहाल चुपचाप अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह हर दिन अपनी इस स्किल को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं और इसे लेकर पूरी तरह गंभीर भी हैं।

वैभव अपने बॉलिंग को लेकर बहुत सीरियस है- साईराज बहुतुले
साईराज बहुतुले ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि अभी भी कुछ समय और लगेगा। निश्चित रूप से वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत उत्सुक है। वह बॉलिंग के मामले में अपना रूटीन वर्क करता है। हम उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मौके बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आखिर में हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें उनका हक मिलेगा। लेकिन जब बॉलिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि वह बहुत उत्सुक है। अगर वह T20 में एक या दो ओवर डाल सकता है तो टीम के लिए काफी अच्छा होगा। लेकिन पर्दे के पीछे, वह इस दिशा में काम कर रहे हैं, और वह अपनी बॉलिंग को लेकर बहुत सीरियस हैं।

क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के सिर्फ 172 रन ही बना सकी।