Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'मोदी बहुत टफ मैन...

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘मोदी बहुत टफ मैन हैं’, अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाएगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने QUAD समिट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को बहुत टफ मैन बताया है। ट्रंप ने कहा कि यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में QUAD नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘बहुत टफ मैन’ बताया है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं और उनके साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा कि QUAD के सदस्य देश एक साथ सैन्य युद्धाभ्यास करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियां हैं। ट्रंप ने कहा कि अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाने वाले काम करने वाले हैं। हम बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। सप्लाई चैन को और मजबूत करेंगे।

ये सभी बहुत शानदार लोग- ट्रंप
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वे (पीएम मोदी) बहुत टफ मैन हैं। हो सकता है कि वे (जापानी पीएम सनाए ताकाइची) उनसे भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं।” ट्रंप ने आगे कहा, “इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे शुरुआत से ही बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हूं। ये सभी बहुत शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं। इससे काफी मदद मिलती है।

साल 2027 में होगी QUAD देशों की आर्थिक बैठक
ट्रंप ने कहा कि भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने QUAD समूह के सभी देशों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। अमेरिका इस समूह में बड़े पैमाने पर निवेश करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि साल 2027 में QUAD देशों की आर्थिक बैठक आयोजित की जाएगी। ट्रंप के इन बयानों को QUAD के सदस्य देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का रणनीतिक समूह है। ये बैठक आज फिलीपींस की राजधानी मनीला शहर में हुई। QUAD समिट का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करना है। इसके साथ ही मनीला में ASEAN-इंडिया समिट का आयोजन किया गया है। इसमें पीएम मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया।