Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता?

अफगानिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं...
HomeLifestyleEntertainmentन ग्लैमर, न तामझाम, लंदन में सुकून भरे पल बिताते दिखे विराट...

न ग्लैमर, न तामझाम, लंदन में सुकून भरे पल बिताते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस के गले पर टिकी नजरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन की सड़कों पर साथ टहलते नजर आए। दोनों की कैजुअल तस्वीरें वायरल हैं। कपल बच्चों के साथ लंदन में समय बिता रहा है, फैंस इन झलकियों को देखकर काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में लंदन की सड़कों पर एक साथ टहलते हुए देखा गया। मंगलवार की सुबह सामने आईं उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को कैमरों और सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखने वाला यह कपल इस दौरान बेहद सामान्य अंदाज में नजर आया। उनकी आउटिंग में किसी तरह की दिखावटी तैयारी नहीं दिखी और दोनों एक आम कपल की तरह सुबह की सैर का आनंद लेते नजर आए।
कैजुअल लुक में दिखे विराट-अनुष्का
वायरल हो रही तस्वीरों में विराट कोहली काफी आरामदायक कपड़ों में दिखाई दिए। उन्होंने ऑलिव ग्रीन रंग का स्वेटशर्ट और डेनिम पहनी हुई थी। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी ग्लैमरस लुक के बजाय कम्फर्टेबल एथलीजर को प्राथमिकता दी। वह टॉप, जॉगर्स, जैकेट और कैप में नजर आईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते दिखाई दिए, जिससे उनकी यह छोटी-सी आउटिंग काफी सहज और निजी पल जैसी लगी। लोगों की नजरें एक्ट्रेस के गले पर जा टिकी, बेहद सादगी से जिंदगी बिता रही अनुष्का अपने गुरू के दिए विचारों को विदेश में भी सजों रही हैं। उनके गले में तुलसी कंठी देखने के बाद फैंस का यही कहना है कि वो अध्यात्म से दिल से जुड़ी हैं और वो भारत में रहें या विदेश में, हर धार्मिक चीज को फॉलो कर रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आया है।
कॉफी पीते हुए अनुष्का, स्ट्रोलर संभालते दिखे विराट
तस्वीरों की खास बात यह रही कि उनके साथ एक बेबी स्ट्रोलर भी नजर आया। हालांकि, स्ट्रोलर उस वक्त खाली दिखाई दे रहा था। एक तस्वीर में अनुष्का चलते-चलते कॉफी पीती नजर आईं, जबकि विराट स्ट्रोलर को आगे बढ़ाते दिखाई दिए। एक अन्य फोटो में दोनों रास्ते में एक महिला से रुककर बातचीत करते हुए नजर आए। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बिना किसी खास तामझाम के अपने रोजमर्रा के समय का आनंद ले रहे थे।

विराट ने पहले भी शेयर की थी निजी जिंदगी की झलक
यह पहली बार नहीं है जब विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का के साथ अपने निजी पलों की छोटी-सी झलक साझा की हो। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके और अनुष्का के पैर नजर आ रहे थे। दोनों ने एक जैसे सफेद जूते पहने हुए थे। विराट की इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया था और इसे कपल के रिश्ते की सादगी भरी झलक के तौर पर देखा गया। इसके अलावा दोनों जब भी भारत में होते हैं, इन्हें अक्सर वृंदावन जाते देखा जाता है। ये अपने गुरु प्रेमानंद महाराज के पास जरूर जाते हैं।
2017 में हुई थी शादी, दो बच्चों के हैं माता-पिता
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में लेक कोमो के पास बेहद निजी समारोह में शादी की थी। शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद मुंबई में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया था। साल 2021 में उनके घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। इसके बाद 2024 में दोनों बेटे अकाय के माता-पिता बने। दोनों अपने बच्चों की तस्वीरें और निजी जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर काफी सतर्क रहते हैं।

लंदन में बिता रहे हैं ज्यादा समय
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं। इस दौरान विराट को कई बार वहां सामान्य दिनचर्या में देखा गया है। हाल ही में ऐसी तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनके बारे में दावा किया गया कि वह अकाय को स्कूल छोड़ने पहुंचे थे। हालांकि क्रिकेट से जुड़े कार्यक्रमों और अन्य जरूरी मौकों के लिए विराट का भारत आना-जाना जारी रहता है। दोनों को समय-समय पर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए भी भारत आते देखा गया है।

‘चकदा एक्सप्रेस’ का इंतजार
अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों में कम नजर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर फैंस के बीच अभी भी उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और क्रिकेट सफर से प्रेरित बताई गई है। फिल्म की रिलीज को लेकर फिलहाल आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में अनुष्का के प्रशंसक उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।