Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

झुंझुनूं में रेस्टोरेंट संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

राजस्थान     झुंझुनूं में रेस्टोरेंट संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, ढाई महीने से न्याय के लिए भटक रही मायाकौर...
HomeNewsजंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, सरकार से तीसरे दौर की...

जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, सरकार से तीसरे दौर की वार्ता आज

जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन अभी भी जारी है। सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद भी सीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज होनी है।
नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसक झड़प पर सरकार और CJP नेताओं के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत होनी है। आज दोपहर साढ़े 3 बजे एक बार फिर सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच बैठक होगी। इस बैठक में सरकार CJP की मांगों पर जवाब देगी।
हालांकि बैठक से पहले आज वीकेंड को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह तैयार है। पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। ये जंतर मंतर की सबसे लेटेस्ट तस्वीर है। देर रात ही जंतर मंतर पर कई अतिरिक्त बैरिकेड्स मंगाए गए थे, जिन्हें बाद में वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया। इसके अलावा बैरिकेड को लोहे की चेन बांध दिया गया है, ताकि प्रदर्शनकारी इन्हें हटा या गिरा ना सकें।
जंतर-मंतर के आसपास वज्र वैन और दंगा-रोधी गाड़ियां पहले से तैनात हैं। हालांकि सौरव दास के बयान से साफ है कि अब CJP केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रुकना नहीं चाहती। वो दिल्ली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपने आंदोलन को और बड़ा करने की कोशिश में लगी है, लेकिन सरकार इसे बातचीत के जरिए सुलझाने में लगी है।