Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsअर्नब' तूफान ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही घर के 5 लोगों...

अर्नब’ तूफान ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही घर के 5 लोगों की मौत, 7 दिन बाद मलबे से बरामद हुई लाशें

ओडिशा में बीते दिनों अर्नब चक्रवात के दौरान भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई थीं। भूस्खलन की घटना के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं।
ओडिशा के गंजाम जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है। यहां अर्नब चक्रवात के दौरान भूस्खलन की घटना ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गिडिपाबाली गांव में मलबे के नीचे दबे एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे भी शामिल हैं। सभी पांच लोगों के शव मिलने के बाद पिछले एक सप्ताह से जारी तलाश अभियान का दुखद अंत हो गया।
मृतकों की हुई पहचान
इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों की पहचान 27 वर्ष की भूमिका प्रधान, 25 वर्षीय विजय प्रधान, 6 वर्षीय विजयलक्ष्मी प्रधान, 7 साल के अरुण प्रधान और 1 साल की जयलक्ष्मी प्रधान के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और गिडिपाबाली गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने शवों की पहचान करने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

भूस्खलन में 9 घर हो गए नष्ट
जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात कंधमाल और गंजाम जिले की सीमा पर स्थित गंगाबाली पहाड़ी में भारी भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में गिडिपाबाली गांव के कम से कम 9 घर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना के बाद कई लोग लापता हो गए थे। उन्हें खोजने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया था। 5 लोगों के शव मिलने से पहले 2 अन्य शव भी बरामद किए जा चुके थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स, अग्निशमन सेवा, जिला स्वयंसेवी बल और विशेष अभियान समूह की टीमें लगातार काम कर रही हैं। करीब 170 जवानों को बचाव कार्य में लगाया गया है। लगातार बारिश के कारण बुधवार को कुछ समय के लिए तलाशी अभियान रोकना पड़ा था। शुक्रवार से एक बार फिर अभियान शुरू करने की तैयारी है। बचाव दल आने वाले दिनों में भी घटनास्थल पर मौजूद रहेगा। प्रशासन की कोशिश है कि मलबे में दबे अन्य संभावित लापता लोगों का भी पता लगाया जा सके। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।