Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsतेज हवाओं के बीच बेंगलुरु में इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान...

तेज हवाओं के बीच बेंगलुरु में इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के मेंटेनेंस की जांच की जा रही है।
गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट रविवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से टकरा गई। इससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान 6E 6542 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के बीच लैंडिंग करते समय विमान का रनवे से असामान्य संपर्क हुआ। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
SOP के तहत सभी अधिकारियों को किया गया सूचित
इंडिगो के प्रवक्ता के मुताबिक, घटना के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के संबंध में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

मंजूरी मिलने के बाद ही विमान उड़ सकेगा दोबारा
प्रवक्ता ने बताया कि विमान की मेंटेनेंस जांच की जा रही है। जरूरी जांच और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भर सकेगा। फिलहाल, विमान में तकनीकी जांच और आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। घटना के दौरान किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है।

लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान हुई ये घटना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना विमान के दूसरे लैंडिंग प्रयास के दौरान हुई। इसे टेल स्ट्राइक भी कहा जा रहा है, जिसमें टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे के संपर्क में आ जाता है । इस दुर्घटना के कारणों का जिनमें तेज हवाओं की भूमिका भी शामिल है। अभी तक पता नहीं चल पाया है। विमान को सेवा में वापस आने से पहले आवश्यक निरीक्षणों से गुजारा जाएगा।

पहले भी आ चुका ऐसा मामला
यह घटना सितंबर में इंडिगो की उड़ानों से जुड़ी कई अन्य परिचालन और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बीच हुई है। बता दें कि 1 सितंबर को गोवा -दिल्ली इंडिगो की एक फ्लाइट, जिसमें 229 यात्री सवार थे, अपने एक इंजन में तकनीकी खराबी पाए जाने के बाद मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आई थी। विमान ने उड़ान भरने के लगभग 45 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग की और उसे रखरखाव जांच के लिए भेजा गया था।