Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एक लाख रुपये देकर कार ले गया युवक, किस्त जमा करना तो दूर अब गाड़ी मांगने पर दे रहा धमकी, महिला ने पुलिस से...

लोहरदगा।जिले के कैरो थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ कार के लेन-देन में कथित धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है।...
HomeNewsएक लाख रुपये देकर कार ले गया युवक, किस्त जमा करना तो...

एक लाख रुपये देकर कार ले गया युवक, किस्त जमा करना तो दूर अब गाड़ी मांगने पर दे रहा धमकी, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

लोहरदगा।जिले के कैरो थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ कार के लेन-देन में कथित धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम टाटी निवासी किरण देवी ने शुभम कुमार सोनी नामक युवक पर एकरारनामा सह बिक्री पत्र की शर्तों का उल्लंघन करने, कार की किस्त जमा नहीं करने और गाड़ी वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में कैरो थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी कार वापस दिलाने की मांग की है।

थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, किरण देवी (34 वर्ष), पति रविनन्दन शुक्ला, निवासी ग्राम टाटी, थाना कैरो, जिला लोहरदगा के पास हुंडई कंपनी की ऑरा 1.2 MT KAPPA कार है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01FS-8364 है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह गाड़ी का लोन चुकाने में असमर्थ थीं। इसी परिस्थिति में 13 मार्च 2026 को चतरा निवासी शुभम कुमार सोनी, पिता बजरंगी प्रसाद सोनी के साथ एकरारनामा सह बिक्री पत्र तैयार किया गया। आरोप है कि शुभम कुमार सोनी ने किरण देवी को एक लाख रुपये देकर कार अपने कब्जे में ले ली थी।

किरण देवी का आरोप है कि समझौते के अनुसार गाड़ी की किस्त जमा करने की जिम्मेदारी लेने के बावजूद शुभम कुमार सोनी ने अब तक एक भी किस्त जमा नहीं की है। जब उन्होंने अपनी गाड़ी के संबंध में जानकारी मांगी और कार वापस करने की बात कही तो कथित रूप से उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उन्हें यह धमकी देता है कि वह गाड़ी को कहीं भी ले जाएगा और उनके साथ कोई अप्रिय घटना भी करवा सकता है। इस घटना से महिला भयभीत है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में एकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन करने के साथ-साथ धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित दस्तावेजों की सत्यता की जांच करने तथा आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

किरण देवी ने पुलिस से कार को जब्त कर उन्हें वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आर्थिक परेशानी के कारण उन्होंने जिस भरोसे के साथ गाड़ी दूसरे व्यक्ति को सौंपी थी, उसी भरोसे का कथित तौर पर गलत फायदा उठाया जा रहा है।

अब देखना होगा कि कैरो थाना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।