Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessचांदी के भाव में ₹6600 तक की भारी गिरावट, ₹3200 से ज्यादा...

चांदी के भाव में ₹6600 तक की भारी गिरावट, ₹3200 से ज्यादा गिरी सोने की कीमतें

अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतें इस हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगी।
सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 1.70 प्रतिशत से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें 2.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
सोने के भाव में 3200 रुपये से ज्यादा तक की गिरावट
सोमवार को सुबह लगभग 10.25 बजे, MCX पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 2596 रुपये (1.72 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 1,48,285 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 781 रुपये गिरकर 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई (आज का ओपनिंग प्राइस) से लेकर 1,47,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 3214 रुपये तक गिर चुकी हैं।

6661 रुपये तक नीचे आई चांदी की कीमतें
सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 6038 रुपये (0.2.57 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 2,28,658 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2396 रुपये के नुकसान के साथ 2,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,34,696 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,28,035 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 6661 रुपये तक गिर चुका है।

इस हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
बताते चलें कि कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर कहा था कि बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में इस हफ्ते में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतें इस हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगी।

पिछले हफ्ते सोने के भाव में 3500 रुपये की आई थी गिरावट
बताते चलें कि पिछले हफ्ते MCX पर अक्टूबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 3500 रुपये (लगभग 2.3 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी का भाव भी 6907 रुपये (लगभग 3 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा।