Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

20 जुलाई से लापता 33 वर्षीय हरपाल, डेढ़ महीने से घर नहीं लौटा बेटा, मां की आंखों से छलक रहा दर्द

भगवान देवी बोलीं- बेटा जहां कहीं भी हो, सुरक्षित हो तो घर लौट आए, जानकारी मिले तो इस नंबर पर करें संपर्क बिजवासन। 20 जुलाई...
HomeLifestyleEntertainmentओटीटी प्लेटफॉर्म ने 'हनुमान अंश' को किया था रिजेक्ट, विशाल चतुर्वेदी का...

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘हनुमान अंश’ को किया था रिजेक्ट, विशाल चतुर्वेदी का छलका दर्द, बोले- ‘यह अपमानजनक था’

हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 29 दिनों में 82.88 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म को ओटीटी पर रिजेक्ट कर दिया गया था।
विशाल चतुर्वेदी की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है, जिस फिल्म के बारे में कुछ समय पहले तक कोई बात नहीं हो रही थी। उसने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और अब यह 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जहा आज कई लोग फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वहीं इसके डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि जब उन्होंने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए पिच किया था तो उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

‘हनुमान अंश’ के OTT रिजेक्शन की असली वजह
इंडिया टीवी से बात करते हुए उन्होंने याद किया, ‘मैं अपनी कहानी एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिच करने गया था और वहां उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास इंटरनेशनल महत्व वाली एक भारतीय कहानी है। मैंने महाराज जी की कहानी इस तरह सुनाई कि मैं सचमुच भावुक हो गया और रो पड़ा।’ विशाल ने बताया कि प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ऐसा किया। वह उन्हें अपमानजनक और बुरा लगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर उन्हें रिजेक्शन की आदत है, लेकिन किसी के प्रोजेक्ट को रिजेक्ट करने का भी एक तरीका होता है।

विशाल चतुर्वेदी को क्या लगा अपमानजनक
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का इस्तेमाल किया। वो थोड़ी अपमानजनक थी, जिस तरह से उन्होंने यह कहा मुझे लगा कि उनके दिमाग में जो कहानी है, जिस तरह से उन्होंने उसे रिजेक्ट किया, कहानी के जरिए उनके दिमाग में एक छेद है। अब उस कहानी को तोड़ना जरूरी है। हम फिल्ममेकर हैं, हमें हजार बार रिजेक्ट किया गया है। आप एक कहानी सुनाते हैं और अगर आपको समझ नहीं आती तो आप कहते हैं कि यह अच्छी है, लेकिन हम इसे बाद में करेंगे।’

हनुमान अंश का 29वें दिन का बॉक्स ऑफिस
‘हनुमान अंश’, जो 7 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी। उसने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी और अपने पहले दिन सिर्फ 10 लाख कमाए। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में लगभग 1.80 करोड़ और दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख कमाए, लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त वापसी की, जिसकी वजह जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ थी। दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी और शो आखिरकार हाउसफुल स्क्रीनिंग में बदल गए। फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ कमाए। इसका बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार चौथे हफ्ते तक जारी रही, जब इसने 61 करोड़ कमाए। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 96.03 करोड़ हो गया है, जबकि इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 81.41 करोड़ हो गया है।