Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला देश का पहला IPO बना; तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 7 गुना पार

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ₹30,213 करोड़ के इस IPO में तीसरे...
HomeNewsWorldरूस-यूक्रेन जाएंगे ट्रंप के दूत, जेलेंस्की ने पुतिन से कुछ समय के...

रूस-यूक्रेन जाएंगे ट्रंप के दूत, जेलेंस्की ने पुतिन से कुछ समय के लिए युद्धविराम की मोहलत मांगी

अमेरिका के दूत जल्द ही रूस और यूक्रेन जाएंगे। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति को शांति प्रस्ताव पर विचार करने को कहा है। इससे पहले, भारत के विदेश मंत्री भी यूक्रेन जा चुके हैं।
जेलेंस्की ने किया ट्वीट
युद्धविराम का प्रस्ताव दिया
थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस के साथ कुछ समय के लिए युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। ट्रंप के दूत मॉस्को और कीव का दौरा करने वाले हैं। आज यह साफ़ हो गया है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी प्रतिनिधि यूक्रेन और रूस जाएंगे। हमारे पास अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम से जानकारी है। आज हमने चर्चा की कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रविवार को मॉस्को और फिर कीव जाएंगे। हम इस दौरे की तैयारी कर रहे हैं। जैसा कि हमने अमेरिकी पक्ष के पिछले राजनयिक दौरों के दौरान किया था, हम रूसी हवाई क्षेत्र के सामान्य कामकाज को सुनिश्चित करेंगे ताकि बातचीत करने वाले सुरक्षित रूप से पहुंच सकें। हम उनके लिए ऐसा कर रहे हैं, न कि रूस के लिए।

हमारी तरफ से कोई हवाई हमला नहीं होगा, और रूस को भी ऐसा ही करना होगा; उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि बातचीत और अमेरिकी दौरे से जुड़े लॉजिस्टिकल मामलों को निपटाने के लिए ज़रूरी समय के दौरान उनकी तरफ से कोई हवाई हमला न हो।

यूक्रेन और रूस जाएंगे ट्रंप के दूत
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में ट्रंप के दूतों के दौरे की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “ये जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम से मिली है। हमने आज चर्चा की कि स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर मॉस्को का दौरा करेंगे और रविवार को वे कीव जाएंगे।
जेलेंस्की ने ट्वीट में लिखा
जेलेंस्की ने लिखा, हमारा लक्ष्य अमेरिकी पक्ष के साथ इस दौरे और बातचीत को जितना हो सके उतना रचनात्मक और ठोस बनाना है। हमें ऐसे वास्तविक विकल्पों की तलाश करनी होगी जिनसे इस युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। हम देखेंगे कि स्टीव और जेरेड क्या प्रस्ताव लाते हैं और मॉस्को में जवाब में उन्हें क्या बताया जाता है।
बता दें कि अमेरिका के दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकोफ शनिवार और रविवार को मॉस्को और कीव का दौरा करेंगे। वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए संभावित शांति समझौते पर बातचीत करेंगे।ज़ेलेंस्की का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब रूस ने यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर दिन में हवाई हमला किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि इस हमले में खुफिया एजेंसी के प्रमुख के कार्यालय को निशाना बनाया गया था।