Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportपहले की टेस्ट की तरह चल रहा है भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा...

पहले की टेस्ट की तरह चल रहा है भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा मुकाबला, कहीं ये भी ना हो जाए ड्रॉ

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कहानी करीब करीब वैसी ही चल रही है, जैसी पहले टेस्ट में हुई थी। हालांकि अभी चार दिन और बचे हैं, इसमें कुछ नया भी देखने के लिए मिल सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त क्राइस्टचर्च में दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। इस बीच ऐसा लग रहा है कि पहले ही मैच की तरह दूसरा मैच भी चल रहा है। अगर ऐसा ही कुछ रहा तो ये मैच भी ड्रॉ हो सकता है। ये मैच भी अगर बराबरी पर समाप्त हुआ तो सीरीज तो टीम इंडिया नहीं हारेगी, लेकिन इतना जरूर है कि उसे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नुकसान होगा।
कप्तान शुभमन गिल ने दोनों मैचों में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले दिन गिरे पांच विकेट
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले मैच में भी गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था। इस मैच में जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। पहले मैच में जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ था, तब न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। यानी विकेट तो बराबर है, रनों में बहुत मामूली सा अंतर है। यानी दोनों टेस्ट में करीब करीब एक जैसी कहानी दोहराई जा रही है।

टीम इंडिया को मैच ड्रॉ होने से नहीं होगा कोई फायदा
अब जब दूसरे ​दिन का खेल शुरू होगा, तब पता चलेगा कि ये कहानी आगे भी जारी रहेगी या फिर बदल जाएगी। अगर कहानी उसी तरह से चली तो भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 700 से अधिक रन तो बना जाएगी, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ जाएगी। भारतीय टीम अभी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिक में उस जगह पर खड़ी है, जहां उसे ड्रॉ से भी नुकसान होगा, क्योंकि वो अभी चौथे पायदान पर है।

अगले साल ऑस्ट्रेलिया से खेली जाएगी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज
भारतीय टीम के पास इस मैच के बाद पांच और टेस्ट बचेंगे। फरवरी से लेकर मार्च तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर जाएगी, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। भारत को उस सीरीज को तो जीतना ही है, साथ ही ये भी ध्यान रखना पड़ेगा कि ये अभी जो मैच चल रहा है, वो भी जीता जाए, ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका मिले। हालांकि इसके बाद भी बाकी टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं, काफी कुछ उस पर भी निर्भर करेगा। अब देखना है कि बाकी बचे चार दिनों में टीम इंडिया किस तरह का प्रदर्शन करती है।