Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldमिस्र में तेल टैंकर में आग लगने से बड़ा हादसा, चपेट में...

मिस्र में तेल टैंकर में आग लगने से बड़ा हादसा, चपेट में आए 31 लोगों की मौत; 21 से ज्यादा घायल

मिस्र के काहिरा में तेल टैंकर में आग लगने के बाद आसपास खड़ीं कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं और इस अग्निकांड में 31 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 21 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के रिंग रोड पर एक तेल टैंकर में आग लगने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेल टैंकर में ब्लास्ट के बाद लगी आग तेजी से फैली और आसपास मौजूद दर्जनों गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ऑयल टैंकर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया था और उसमें ब्लास्ट के साथ आग लग गई थी।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

बता दें कि फायर ब्रिगेड ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। घायलों को जायद स्पेशलाइज्ड इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान में 39 एम्बुलेंस लगाई गई हैं।
अल-वर्राक जिले में हुआ अग्निकांड

जान लें कि यह हादसा काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आग गीजा के अल-वर्राक जिले में एक सुरंग के ऊपर लगी। रिंग रोड ग्रेटर काहिरा के प्रमुख हाईवे को आपस में जोड़ता है। यह हाइवे काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को जोड़ने वाला अहम रास्ता है।

हादसे में 31 लोगों की मौत

मिस्र के अफसरों ने बताया कि बुधवार को काहिरा के पास ईंधन टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भयानक आग लग गई, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद रात के अंधेरे में आसमान तक ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मिस्र की राजधानी को घेरने वाले ‘रिंग रोड’ पर लगी इस आग में कम से कम 21 लोग घायल हो गए, और दो दर्जन से ज्यादा कारें व बाइक जलकर खाक हो गईं।

मिस्र के राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

अग्निकांड के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। आग कई कारों तक फैल गई थी। घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले, UAE में भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया था। यहां बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई थी।