Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldमिडिल ईस्ट में ईरान समर्थित हूतियों के हमलों का खतरा बढ़ा, अमेरिका...

मिडिल ईस्ट में ईरान समर्थित हूतियों के हमलों का खतरा बढ़ा, अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया सतर्क

मिडिल ईस्ट में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि क्षेत्र में अमेरिकी अधिकारियों और ठिकानों पर हमले का खतरा बढ़ गया है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सशस्त्र हमलों का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, ईरान भी क्षेत्र में अमेरिकी सरकारी अधिकारियों और ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न देशों में स्थित अपने दूतावासों के माध्यम से कई बयान जारी कर अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा कि नागरिक संभावित सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में होने वाली बाधाओं को लेकर सतर्क रहें।

विदेश विभाग के अनुसार, ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। वहीं, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ भी हमले किए हैं। इनमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जिससे आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा और यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। अमेरिकी विदेश विभाग ने आशंका जताई है कि क्षेत्र में जारी संघर्ष तेजी से गंभीर रूप ले सकता है।

रियाद में फाइनेंशियल सेंटर की इमारत पर हमला, 11 लोग घायल
इस बीच, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फाइनेंशियल सेंटर की एक टावर इमारत को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, इस हमले में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। सऊदी सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टरेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि घटना में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक घायल हुए हैं। सऊदी अधिकारियों ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

ईरान ने रखीं 7 शर्तें, कहा- तभी होगी बातचीत
वहीं, ईरान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जब तक उसकी सात शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक वह अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत नहीं करेगा। हालांकि, इन शर्तों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक इनमें प्रतिबंध हटाना, ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना और जब्त ईरानी संपत्तियों को जारी करना शामिल है। ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने चेतावनी दी कि अगर दुश्मन ने कोई गलती की तो ईरान संघर्ष का भौगोलिक दायरा बढ़ा देगा।