Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldदुनिया में 2035 तक मुस्लिमों की संख्या होगी सबसे ज्यादा, इस्लाम होगा...

दुनिया में 2035 तक मुस्लिमों की संख्या होगी सबसे ज्यादा, इस्लाम होगा सबसे बड़ा धर्म

प्यू रिसर्च रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2035 तक दुनिया में इस्लाम सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा और मुस्लिमों की संख्या ईसाईयों से ज्यादा हो जाएगी। जानें इसकी वजह क्या है?
प्यू रिसर्च रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
इस्लाम होगा सबसे बड़ा धर्म
दुनिया में मुसलमानों की संख्या होगी सबसे ज्यादा
प्यू रिसर्च सेंटर ने रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार, 2035 तक इस्लाम दुनिया के सबसे बड़े धर्म के रूप में ईसाई धर्म को पीछे छोड़ सकता है। रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लाम और ईसाई धर्म दोनों ही बढ़ रहे हैं, लेकिन इस्लाम कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि अन्य प्रमुख धार्मिक समूहों की तुलना में मुसलमानों के बच्चों की संख्या अधिक होती है। प्यू के वरिष्ठ जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट ने बताया कि धर्म परिवर्तन या धार्मिक पहचान बदलने के अन्य तरीकों की तुलना में, प्रजनन दर (फर्टिलिटी रेट) कहीं अधिक बड़ा कारक है।
पाकिस्तान में हो जाएंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम

प्यू के अनुसार, 2020-2025 के दौरान मुसलमानों में प्रजनन दर प्रति महिला 3.1 बच्चे थी, जबकि ईसाइयों में यह दर 2.5 थी। अन्य सभी समूहों की महिलाओं के लिए औसत प्रजनन दर 1.6 थी, जो 2.1 के उस स्तर से कम है जिसे किसी भी पीढ़ी के खुद को बनाए रखने (रिप्लेस करने) के लिए आवश्यक माना जाता है। प्यू के अनुसार, अगर मौजूदा रुझान जारी रहते हैं, तो 2070 तक पाकिस्तान में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी होगी। इसके बाद भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया का नंबर आएगा – जबकि अभी इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुस्लिम रहते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा हो जाएंगे मुसलमान
प्यू के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, 2020 में दुनिया भर में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे। प्यू के नए अनुमानों के मुताबिक, 2035 तक मुसलमानों की संख्या 2.57 अरब और ईसाइयों की संख्या 2.52 अरब हो जाएगी। यदि मौजूदा रुझान जारी रहते हैं, तो 2070 तक दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब से अधिक हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की संख्या 3 अरब से थोड़ी कम होगी। इन अनुमानों में धार्मिक समूहों की आयु संरचना, प्रजनन दर, धर्म परिवर्तन और प्रवास (माइग्रेशन) के मौजूदा रुझानों को ध्यान में रखा गया है।

क्या कहते हैं आंकड़े
प्यू का अनुमान है कि अगले 40 वर्षों के भीतर, संयुक्त राज्य अमेरिका में ईसाइयों का बहुमत नहीं रहेगा। प्यू (Pew) के अनुसार, अभी अमेरिका की 62% आबादी ईसाई है, और 2065 तक यह आंकड़ा 50% से नीचे आ जाएगा। प्यू ने बताया कि पड़ोसी देश कनाडा में भी 2030 तक ईसाइयों की आबादी 50% से कम होने का अनुमान है। दोनों ही देशों में इस गिरावट का एक बड़ा कारण उन लोगों की संख्या में बढ़ोतरी है, जो किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हैं। अनुमान है कि 2070 तक, ऐसे लोगों की हिस्सेदारी अमेरिका की आबादी में 41% हो जाएगी, और कनाडा में इनकी संख्या ईसाइयों से भी ज्यादा हो जाएगी।

कांगो की खबर ने चौंकाया

प्यू (Pew) के अनुसार, ईसाइयों की संख्या में 30% और मुसलमानों की संख्या में 80% की वृद्धि हो सकती है। हिंदुओं और यहूदियों की कुल संख्या बढ़ रही है, लेकिन वैश्विक आबादी के प्रतिशत के हिसाब से इनमें कमी आने का अनुमान है।
बौद्धों की संख्या और वैश्विक आबादी में उनका हिस्सा, दोनों में कमी आएगी। इसका एक कारण चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की कुल आबादी में संभावित गिरावट है।
आने वाले दशकों में दुनिया की अधिकांश आबादी वृद्धि अफ्रीका में, विशेष रूप से सहारा रेगिस्तान के दक्षिण वाले हिस्से में होने की उम्मीद है, जहां ज्यादातर लोग ईसाई या मुसलमान हैं।
प्यू के मुताबिक, 2070 तक दुनिया के आधे से अधिक ईसाई उप-सहारा अफ्रीका में रह रहे होंगे।
कांगो, अमेरिका को पीछे छोड़कर सबसे अधिक ईसाई आबादी वाला देश बन जाएगा, जहां ईसाइयों की संख्या तीन गुना बढ़कर 270 मिलियन (27 करोड़) हो जाएगी।
अन्य प्रमुख क्षेत्रों की आबादी में या तो बहुत धीमी वृद्धि होगी, या फिर इसमें कमी आ सकती है।
क्यों तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी
प्यू (Pew) के अनुमानों के अनुसार, 2020-2025 के दौरान किसी भी अन्य धर्म की महिलाओं की तुलना में मुस्लिम महिलाओं ने सबसे अधिक बच्चों को जन्म दिया। मुस्लिम माताओं से लगभग 252 मिलियन बच्चों का जन्म हुआ, जबकि ईसाई माताओं से 208 मिलियन बच्चों का जन्म हुआ। मुस्लिम एकमात्र ऐसा प्रमुख धार्मिक समूह है, जिसमें आने वाले दशकों में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अन्य समूहों के मामले में, जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या या तो स्थिर रहने या धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है।

‘किसी भी धर्म से न जुड़े लोगों’ की संख्या बढ़ रही है
कई देशों में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हैं , इनमें नास्तिक (atheist), अज्ञेयवादी (agnostic) या वे लोग शामिल हैं जो खुद को किसी धर्म से नहीं जोड़ते। प्यू (Pew) के अनुसार, चीन को छोड़कर, जहां ‘किसी भी धर्म को न मानने वालों’ (nones) की संख्या काफी अधिक है, लेकिन कुल आबादी में भारी गिरावट आ रही है। बाकी दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या 2070 तक 18 करोड़ (180 मिलियन) से अधिक बढ़ जाएगी।