Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ISIS से जुड़े विद्रोहियों का खूनी हमला, कांगो में की 22 लोगों की हत्या; 10 से ज्यादा का अपहरण

कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत में ISIS से जुड़े ADF विद्रोहियों ने युगांडा सीमा के पास 8 स्थानों पर हमले किए। इन घटनाओं में...
HomeNewsउत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS के तबादले, किसे कहां मिली...

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती? देखें पूरी List

उत्तराखंड में शासन ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 30 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इनमें 10 IAS और 20 PCS अधिकारी शामिल हैं।
उत्तराखंड की धामी सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), संयुक्त मजिस्ट्रेट और नगर निगमों के नगर आयुक्त बदले गए हैं।

10 IAS अधिकारियों के तबादले
निधि यादव (IAS-2017): निदेशक, पंचायती राज निदेशालय (देहरादून) का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। अब वह अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर बनी रहेंगी।
अभिनव शाह (IAS-2019): मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव, पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है।
दीपक सैनी (IAS-2020): मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रवीण कुमार (IAS-2021): अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ बनाया गया है।
अनामिका (IAS-2021): बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आशिमा गोयल (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।
दीपक रामचंद्र सेठ (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, चमोली बनाया गया है।
राहुल आनंद (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी नियुक्त किए गए हैं।
गौरी प्रभात (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की बनाया गया है।
दीक्षिता जोशी (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर नियुक्त की गई हैं।
20 PCS अधिकारियों के तबादले
जीवन सिंह नगन्याल: अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल से स्थानांतरित कर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर नियुक्त किया गया है।
त्रिलोक सिंह मर्तोलिया: आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी से हटाकर अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाया गया है।
अभिषेक त्रिपाठी: मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से स्थानांतरित कर निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून नियुक्त किया गया है।
रामजी शरण शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से हटाकर अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून बनाया गया है।
तीर्थपाल सिंह: अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून का प्रभार वापस लिया गया है। अब वह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पद पर कार्य करेंगे।
जय भारत सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से स्थानांतरित कर अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून नियुक्त किए गए हैं।
श्याम सिंह राणा: अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से हटाकर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया है।
नारायण सिंह नबियाल: अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी, चमोली नियुक्त किए गए हैं।
विवेक प्रकाश: अपर जिलाधिकारी, चमोली से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर एवं सचिव, जिला विकास प्राधिकरण के पद से हटाकर अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
कौस्तुभ मिश्र: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर का पद वापस लेकर उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर बनाया गया है। हालांकि, सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA), ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार उनके पास यथावत रहेगा।
स्मृता परमार: अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की नियुक्त की गई हैं।
रविंद्र सिंह बिष्ट: नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर से हटाकर अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर बनाया गया है।
निर्मला बिष्ट: उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर एवं उप सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त की गई हैं।
जितेंद्र कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA, देहरादून बनाया गया है।
नुपुर वर्मा: डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त की गई हैं।
कमलेश मेहता: डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
विनोद कुमार: डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर बनाया गया है।
गोपाल राम बिनवाल: नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की से हटाकर आगामी कुंभ मेले के लिए उप मेलाधिकारी, हरिद्वार नियुक्त किया गया है।