Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पटना में चारपहिया वाहन ले जाने का आरोप, भजन महतो ने प्रदीप चौहान पर लगाए गंभीर आरोप, गाड़ी वापस दिलाने की लगाई गुहार

किस्तों पर खरीदी गई गाड़ी को लेकर विवाद, 40 हजार रुपये मांगने का आरोप; शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का दावा, पत्नी पूनम...
HomeNewsफास्ट फूड की दुकान में घुसकर युवक से मारपीट, सिर फोड़ा और...

फास्ट फूड की दुकान में घुसकर युवक से मारपीट, सिर फोड़ा और सोने की माला व नकदी ले जाने का आरोप

बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के शंकर बाजार में फास्ट फूड की दुकान पर काम कर रहे युवक के साथ कथित तौर पर करीब 20 लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित निखिल साहू निवासी शंकर बाजार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पहले उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई और अगले दिन कई लोग दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आने के साथ सोने की माला और करीब तीन हजार रुपये नकद ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे राज पटेल निवासी गाजीपुर दुकान पर पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर निखिल ने उसे दुकान से बाहर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद राज पटेल जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

निखिल का आरोप है कि 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे विनय साहू निवासी चमरौली, बांदा, आदित्य साहू पुत्र रामनरेश साहू निवासी शंकर बाजार, राज पटेल निवासी गाजीपुर, धर्मेंद्र सोनी पुत्र सुशील सोनी, समीर पुत्र फिरोज खान निवासी पुकारी समेत करीब 20 लोग दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने उसके सीने पर हमला किया और सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावर काफी देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे और उसे मृत समझकर मौके से चले गए। इसी दौरान उसके पास मौजूद सोने की माला, अन्य सामान और करीब तीन हजार रुपये नकद ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने निखिल के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल निखिल को उपचार के लिए सीएचसी नरैनी ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया।

निखिल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसे गंभीर रूप से घायल किया और जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने मामले में पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।