Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अंडरगारमेंट्स में छिपाकर बांग्लादेशी ला रहा था सोना बनाने वाले केमिकल पेस्ट से भरे 1.5 KG वजन के 3 कैप्सूल, CISF ने ऐसे दबोचा

दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम्स प्रिवेंटिव ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने IGI एयरपोर्ट पर 1.346 किलोग्राम गोल्ड के साथ बांग्लादेशी यात्री गिरफ्तार कर लिया है।...
HomeNewsदिल्ली से महाराष्ट्र तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ...

दिल्ली से महाराष्ट्र तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों में कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है तो कहीं आंधी के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में बादल, बारिश के साथ तेज हवा
राजधानी दिल्ली में 16 सितंबर को मौसम बदला हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मौसम परेशान कर सकता है। गढ़चिरौली, नंदुरबार, धुले, ठाणे और नासिक समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मुंबई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

MP में बारिश के साथ आंधी-तूफान
मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज तल्ख रहने वाला है। देवास, बैतूल, हरदा, धार, विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, मंडला और जबलपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने की आशंका है। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में 3-4 दिन बारिश का दौर
राजस्थान में भी बारिश से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और शेखावाटी इलाके में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गुजरात में भी आंधी-बारिश की आफत
गुजरात के पंचमहल, दाहोद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर और साबरकांठा में बारिश के साथ तेज आंधी की आशंका जताई गई है। यहां हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गांधीनगर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कई जिले भी बारिश की जद में रहेंगे। नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, मदुरै, डिंडीगुल, विरुधुनगर, शिवगंगा, तिरुवन्नामलाई और तंजावुर में भारी बारिश की चेतावनी है।