Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeLifestyleEntertainment'मेरी जिंदगी नर्क बना दी', प्यार के नाम पर नाक में दम...

‘मेरी जिंदगी नर्क बना दी’, प्यार के नाम पर नाक में दम करता था युक्ति कपूर का बॉयफ्रेंड, बोलीं- मां-बाप से बात करने पर भी पाबंदी

टीवी एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने अपने पुराने रिश्ते का दर्दनाक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक्स बॉयफ्रेंड इतना पजेसिव था कि उन्हें दोस्तों और यहां तक कि माता-पिता से बात करने से भी रोकता था।
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं युक्ति कपूर, जिन्हें ‘बालिका वधु’ और ‘मैडम सर’ जैसे लोकप्रिय शोज में देखा जा चुका है। 34 साल की युक्ति फिलहाल सिंगल हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा इतनी आसान नहीं रही। एक्ट्रेस अपने पिछले रिश्ते में ऐसे दौर से गुजर चुकी हैं, जिसने उनकी जिंदगी को काफी मुश्किल बना दिया था। हाल ही में शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में युक्ति ने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड किस तरह उन पर हावी रहता था और यहां तक कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से भी रोकता था।
एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
युक्ति कपूर ने बताया कि साल 2022 में वह किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस समय उन्हें लगता था कि उनका पार्टनर उनसे बहुत प्यार करता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि यह प्यार नहीं बल्कि जरूरत से ज्यादा पजेसिव और कंट्रोलिंग व्यवहार था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ ऑब्सेस्ड था और चाहता था कि वह अपने आसपास के सभी लोगों से दूरी बना लें। अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए युक्ति ने कहा कि उनके एक्स पार्टनर के भीतर काफी गुस्सा था। उन्हें लगता है कि शायद वह अपने बचपन के किसी ट्रॉमा से जूझ रहा था, जिसका असर उसके व्यवहार पर पड़ता था। एक्ट्रेस ने बताया कि उसने उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी। वह उन्हें दोस्तों से मिलने और उनसे बातचीत करने तक पर सवाल उठाता था।

मां-बाप से बात करने पर भी करता था सवाल
युक्ति ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड इतना ज्यादा पजेसिव था कि उसे उनके माता-पिता के साथ करीबी भी पसंद नहीं थी। वह उनसे सवाल करता था कि वह अपने पेरेंट्स से इतनी ज्यादा बात क्यों करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह खुद कुछ भी करे तो उसे कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अगर युक्ति किसी दोस्त से मिल लें या किसी का मैसेज आ जाए तो वह नाराज हो जाता था। युक्ति ने बताया कि वह अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं। दिनभर उनसे बातचीत करना और अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी बातें साझा करना उनकी आदत है। ऐसे में पार्टनर का उन्हें परिवार से भी दूर करने की कोशिश करना उनके लिए बेहद तकलीफदेह था। उन्होंने कहा कि उस रिश्ते में उन्हें हर छोटी बात के लिए सफाई देनी पड़ती थी।

प्यार में अंधी थीं युक्ति, माता-पिता ने भी दी थी चेतावनी
एक्ट्रेस ने माना कि रिश्ते की शुरुआत में वह प्यार में इतनी डूबी हुई थीं कि उन्हें अपने पार्टनर की गलतियां नजर नहीं आती थीं। वह उनका ख्याल रखता था और उन्हें डेट पर लेकर जाता था। उसकी कुछ अच्छी आदतों की वजह से युक्ति को लगता था कि वह अच्छा इंसान है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि रिश्ते में प्यार के साथ सम्मान और आजादी का संतुलन भी जरूरी है। युक्ति ने बताया कि उनके माता-पिता ने भी उन्हें इस रिश्ते को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन उस समय उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब उन्हें अपने पार्टनर के व्यवहार की असलियत समझ आई तो उन्होंने खुद को संभाला और इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘पहले मैं प्यार में अंधी थी, लेकिन जब मुझे एहसास हुआ तो मैंने बहुत जोर से अपनी आंखें मलीं। फिर लगा कि नहीं यार, ये ठीक नहीं है।’

इन एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है नाम
युक्ति कपूर ने आखिरकार उस टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। हालांकि, वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। इससे पहले उनका नाम अभिनेता रोहन मेहरा और बिजनेसमैन करण डंडीर के साथ भी जुड़ चुका है। युक्ति के इस खुलासे ने एक बार फिर रिश्तों में जरूरत से ज्यादा पजेसिवनेस और पार्टनर को परिवार-दोस्तों से अलग करने की कोशिश जैसे व्यवहार पर चर्चा छेड़ दी है।