Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSC ने कल दिया था आदेश, TMC के बागियों को अब ओम...

SC ने कल दिया था आदेश, TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दलबदल विरोधी कानून के तहत 20 बागी सांसदों के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई हुई थी। आज लोकसभा सचिवालय ने बागी सांसदों को नोटिस भेजकर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने दलबदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं, जिन पर सचिवालय ने उनसे सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
टीएमसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई थी सुनवाई
टीएमसी की याचिका पर अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी 20 “बागी” सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया था, ये सभी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए हैं। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से सॉलिसिटर जनरल पेश हुए थे। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले से संबंधित याचिका दायर की थी और मांग की थी कि लोकसभा स्पीकर दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला करें।