Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNews'बीच में समंदर आ गया, नहीं तो अरब से चुनाव लड़ते', सीएम...

‘बीच में समंदर आ गया, नहीं तो अरब से चुनाव लड़ते’, सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर-मालवा में लाडली बहनों के खातों में राशि अंतकरण कार्यक्रम में शिरकत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रास्ते में अगर समंदर नहीं आता तो राहुल गांधी अरब जाकर चुनाव लड़ते।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में आगर-मालवा में लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरण कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि वे झूठ की यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। मोहन यादव ने गांधी परिवार के चुनावी क्षेत्रों को लेकर भी निशाना साधा और कहा- ‘उन्होंने, उनकी मां ने, उनके दादा जी ने, मामा जी ने, सारे खानदान ने कभी देश का भला नहीं और वो आज जनता की बात करने की बात करने की जनता अच्छे से जानती है आप बताओ पंडित जवाहरलाल नेहरू श्रीमती इंदिरा गांधी राजीव गांधी भारत के समय में भी ये दिल्ली से क्यों चुनाव नहीं लड़ते। ये दिल्ली से इसलिए चुनाव नहीं लड़ते के जनता इनको अच्छे से जानती है।’

बीच में समंदर आ गया, नहीं तो अरब से चुनाव लड़ते राहुल गांधी- सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी छोड़कर वायनाड पहुंचे, समंदर नहीं आता तो अरब जाकर चुनाव लड़ते। क्योंकि इनको जनता के बीच केवल 5 साल में एक बार जाना है, जनता के लिए काम नहीं करना।’ सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने न्यायालय और सेना पर सवाल उठाने को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा और कहा- ‘इनको न्यायालय के ऊपर भी उंगली उठाते हैं। पवित्र सेना अपनी जान की बाजी लगाती है। लेकिन सेना और सेना के पराक्रम पर भी ये उंगली उठाते हैं। भाई पप्पू है, तो पप्पू जैसा काम करेगा।’ हमारे राज्य में आ रहे तो हम स्वागत करते हैं। लेकिन, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह जब भी मध्यप्रदेश आएं, राज्य की जनता से माफी मांगें।
नक्सलवाद खत्म न करने पर कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस से सवाल किया कि, ‘आपके ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री के मंत्री की दिन दहाड़े मध्यप्रदेश की धरती पर हत्या हुई। कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आई। आज तक माफी नहीं मांगी। इसी राज्य में डाकुओं का आतंक चलता था। डाकुओं की समस्या विकराल होती। चंबल भड मुरना पूरा क्षेत्र लेकिन हमारी सरकार सावी उमा भारती बाबूलाल जी गौर शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डाकुओं का भी समापन कर दिया।’

लाडली बहनों के खातों में भेजी गई किस्त
आगर-मालवा कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने ‘लाडली बहन योजना’ की 40वीं किस्त जारी की। सीएम ने एक एक क्लिक के जरिए राज्य की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए। सीएम मोहन यादव ने इसी के साथ 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमि पूजन किया और राज्य की जनता को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।