Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportटीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, T20I में 200वीं जीत दर्ज करने...

टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, T20I में 200वीं जीत दर्ज करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में जापान को हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की।
भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 सितंबर को एक बेहद ही रोमांचक मैच में जापान को 2 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे 200 मैच जीते हैं, इसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल है। यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी बात है क्योंकि भारत ने यह मुकाम सिर्फ 291 मैचों में हासिल कर लिया है। भारत ने अपने टी20 सफर की शुरुआत साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ की थी।
2006 में भारत को मिली थी पहली T20I जीत
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की जीत का सफर साल 2006 में साउथ अफ्रीका को हराकर शुरू हुआ था। टीम इंडिया ने साल 2017 में श्रीलंका को हराकर अपनी 50वीं जीत दर्ज की और 2022 में वेस्टइंडीज को मात देकर 100 जीत का आंकड़ा पूरा किया। आगे बढ़ते हुए साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने अपनी 150वीं जीत हासिल की और अब जापान के खिलाफ मिली इस खास जीत के साथ ही भारत ने टी20 क्रिकेट में अपनी 200 जीत पूरी कर ली हैं।

भारत के बाद दूसरे नंबर पर है पाकिस्तान
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारत के बाद पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने 299 मैच खेलकर 174 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारतीय टीम ने केवल 291 मैचों में ही 200 जीत दर्ज कर ली हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड 137 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं साउथ अफ्रीका ने 131 और इंग्लैंड ने 130 T20I मैच जीते हैं। लगभग 20 साल के इस सफर में टीम इंडिया 200 जीत के इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही है।

भारत ने रोमांचक अंदाज में दर्ज की 200वीं जीत
टी20 इंटरनेशनल में भारत की यह 200वीं जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी। बारिश की वजह से ये मैच सिर्फ 5-5 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 ओवर में 32 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 30 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह रोमांचक मैच सिर्फ 2 रन से जीत लिया और टी20 क्रिकेट में 200 जीत दर्ज करने का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब टीम इंडिया एशियन गेम्स में खेलती हुई नजर आएगी।