Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsSportटीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में मारी एंट्री, श्रीलंका...

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में मारी एंट्री, श्रीलंका को चारोखाने किया चित्त

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में जबरदस्त एंट्री मारी है। पाकिस्तानी टीम भी बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। यानी अब गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह से हरा दिया है और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने श्रीलंका को खेल के हर विभाग में पछाड़ने का काम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 169 रन बनाए थे, इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बैटिंग के लिए आई तो गेंदबाजों ने उसे केवल 45 रन पर ही रोक दिया। इस तरह से भारत ने 124 रन से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि श्रीलंका की अभी मेडल जीतने की संभावना खत्म नहीं हुई है। वे कांस्य पदक के लिए एक और मैच खेलेंगे।
ईशान किशन ने खेली 80 रनों की धमाकेदार पारी, वैभव ने भी की कमाल की बल्लेबाजी
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स में एक और गोल्ड जीतने के बेहद करीब है। सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल की सीट पक्की कर ली। भारत की इस जीत में ईशान किशन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। ईशान ने केवल 46 बॉल पर 80 रन बनाए। इसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। वैभव सूर्यवंशी ने एक छोटी, लेकिन आक्रामक पारी खेली। उनके बल्ले से 21 बॉल में 38 रन बनाए। इस दौरान छह चौके और दो छक्के उन्होंने लगाए।

गेंदबाजी में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
पहले बल्लेबाजी में और उसके बाद गेंदबाजी में भी भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा। जसप्रीत बुमराह ने दो ओवर में केवल सात रन खर्च कर दो विकेट अपने नाम किए। ये दोनों विकेट पहले ही ओवर में आ गए थे। यहीं पर श्रीलंकाई टीम की गाड़ी पटरी से उतर गई तो फिर वापस नहीं आ पाई। अक्षर पटेल ने भी दो ओवर में आठ रन देकर दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अभिषेक शर्मा ने केवल पांच बॉल फेंककर दो सफलताएं हासिल की। सुंदर को एक विकेट मिला।

भारत और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी
भारतीय टीम अब फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं श्रीलंका का मैच बांग्लादेश से होगा, जो कि एक कांस्य पदक का मैच होगा। अब भारतीय टीम का रजत पदक यानी सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया है, लेकिन उसकी कोशिश होगी कि पाकिस्तान को फाइनल में पीटकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। पिछली बार भी भारत ने ही सोना जीता था। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीत चुकी है, अब मेंस क्रिकेट की बारी है।