Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeGamesIND vs SL कोलंबो टेस्ट में चौथे दिन का आगाज, श्रीलंका नहीं...

IND vs SL कोलंबो टेस्ट में चौथे दिन का आगाज, श्रीलंका नहीं बचा सकी फॉलोऑन, 290 रन पर सिमटी पारी

कोलंबो में श्रीलंका की टीम संघर्ष कर रही है। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 290 रनों पर ढेर हो गई।
कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। श्रीलंका की पहली पारी चौथे दिन के खेल के आगाज के साथ ही 290 रनों पर सिमट गई और फॉलोऑन बचाने में नाकाम रही। लंका की टीम भारतीय टी के पहली पारी के स्कोर से अभी भी 213 रन पीछे है। चौथे दिन लंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने शानदार शतक जड़ते हुए फॉलोऑन बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं मिल सकी। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट अपनी झोली में किए। वहीं, सारांश जैन ने 2 विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए बारिश अभी भी एक अहम चुनौती बनी हुई है। मुकाबले के दौरान लगातार मौसम की वजह से खेल प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम जल्द से जल्द नतीजे की दिशा में बढ़ना चाहेगी।