Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकियां; लोकेशन ट्रेस कर हमले का भी...

करौली।* राजस्थान के करौली जिले के हिंडौनसिटी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फाजिलाबाद गांव निवासी 55...
HomeLifestyleEntertainmentसाउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती, अमेरिकी डॉक्टरों की टीम ने...

साउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती, अमेरिकी डॉक्टरों की टीम ने की कलाई की पेचीदा सर्जरी, दी हेल्थ अपडेट

साउथ अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर लगी कलाई की चोट के बाद कोयंबटूर में सफल सर्जरी हुई। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में वे अब तेजी से रिकवर हो रहे हैं।
साउथ सिनेमा के पावर स्टार राम चरण के फैंस उस समय चिंतित हो गए जब अभिनेता के हाथ में चोट लगने की खबरें इंटरनेट पर सामने आईं। यह चिंता तब और बढ़ गई जब उन्हें अपने परिवार के साथ कोयंबटूर रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर देखा गया। अब अभिनेता के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राम चरण के हाथ की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और वे तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म के सेट पर एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

कोयंबटूर के गंगा अस्पताल में हुई पेचीदा सर्जरी
India TV को राम चरण की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक राम चरण को दाहिने हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई थी, जो फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) की शूटिंग के दौरान काफी बढ़ गई थी। इसके इलाज के लिए उन्हें कोयंबटूर के मशहूर गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है। यह एक बेहद जटिल और पेचीदा प्रक्रिया थी, जिसे लैप्रोस्कोपिक विधि से बेहद सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने पूरी योजना के तहत इस प्रक्रिया को पूरा किया और फिलहाल राम चरण की स्थिति पूरी तरह स्थिर है।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने किया ऑपरेशन
राम चरण की कलाई की चोट की गंभीरता को देखते हुए देश-विदेश के दिग्गज डॉक्टरों की टीम तैयार की गई थी। इस सर्जरी का नेतृत्व गंगा अस्पताल के चेयरमैन और वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ एस राजशेखरन ने किया। चोट की जटिलता को देखते हुए अमेरिका (मियामी) के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैंड एंड रिस्ट सर्जन डॉ एलेजांद्रो बादिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। डॉ एस राजशेखरन, डॉ एलेजांद्रो बादिया, डॉ. प्रवीण भारद्वाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम ने मिलकर इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मुश्किल वक्त में साथ खड़ा रहा परिवार, फैंस ने मांगी सलामती की दुआ
इलाज और रिकवरी के इस पूरे दौर में राम चरण का परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा। कोयंबटूर में उनके प्रवास के दौरान पिता चिरंजीवी, मां सुरेखा और पत्नी उपासना लगातार अस्पताल में उनके साथ मौजूद रहे और उनकी देखरेख की। मेडिकल टीम सर्जरी के नतीजों से काफी संतुष्ट है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी पेशेवर शूटिंग और काम पर वापस लौटने से पहले राम चरण अब एक तय रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरेंगे, ताकि कलाई पूरी तरह ठीक हो सके। राम चरण के परिवार ने इस कठिन समय में मिले प्यार, प्रार्थनाओं और अटूट समर्थन के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा के साथ सेट पर लौटने की कामना कर रहे हैं।

बता दें, राम चरण आखिरी बार ‘पेड्डी’ में नजर आए थे, उनके काम को काफी पसंद किया गया। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है।