Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsWorldशहबाज शरीफ चले रूस के पास, व्लादिमीर पुतिन से करेंगे मुलाकात, क्या...

शहबाज शरीफ चले रूस के पास, व्लादिमीर पुतिन से करेंगे मुलाकात, क्या है यात्रा का मकसद?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्द ही रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शहबाज की रूस यात्रा को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।
पाकिस्तान वर्तमान समय में सुरक्षा, ऊर्जा, महंगाई समेत विभिन्न मोर्चों पर संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान दुनियाभर के अनेक देशों से मदद का आस लगाकर बैठा है। अब पाकिस्तान ने भारत के मित्र देश रूस की ओर देखने को फैसला किया है। रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आने वाले हफ्तों में रूस की यात्रा कर सकते हैं। शहबाज शरीफ इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के रूस दौरे का मकसद क्या है।
पहले टाल दी गई थी यात्रा
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के रूस दौरे की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि शहबाज शरीफ के रूस दौरे की तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले शहबाज शरीफ मार्च महीने में रूस की यात्रा पर जाने वाले थे। हालांकि, क्षेत्र में जारी तनाव की स्थिति को देखते हुए इस यात्रा को टाल दिया गया था। जानकारी के अनुसार, दोनों देश अब आपसी बातचीत के जरिए नई तारीख का फैसला करेंगे।

पाकिस्तान के सामने दो संकट
आपको बता दें कि शहबाज शरीफ के रूस दौरे का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पाकिस्तान दो मोर्चों पर संकट का सामना कर रहा है। बीते कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर ईरान और अमेरिका के बीच हुए संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है। इस कारण पाकिस्तान की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

क्या है शहबाज की रूस यात्रा का मकसद?
ऐसा माना जा रहा है कि रूस के मॉस्को की यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ व्यापार, निवेश और ऊर्जा को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को रूस के आंतरिक मामलों के मंत्री व्लादिमीर कोलोकोलत्सेव ने इस्लामाबाद का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के नागरिक तथा सैन्य नेतृत्व के साथ बैठकें की थीं। इस दौरान शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान और रूस के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और ज्यादा बढ़ाने का आह्वान किया था।