Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहनलाल बड़े पर्दे पर मचाएंगे गदर, 1-2 नहीं 7 फिल्मों का किया ऐलान, बताया कौन-कौन होंगे निर्देशक

सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह मलयालम सिनेमा के कुछ जाने-माने फिल्ममेकर्स - जैसे प्रियदर्शन, जीतू...
HomeNewsSportदिल्ली प्रीमियर लीग में मचा हड़कंप, अंपायर के चेहरे पर लगा सनसनाता...

दिल्ली प्रीमियर लीग में मचा हड़कंप, अंपायर के चेहरे पर लगा सनसनाता शॉट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के मुकाबले में दर्दनाक हादसा हुआ। न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में लक्ष्य थरेजा का तेज स्ट्रेट ड्राइव अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर जा लगा।
दिल्ली प्रीमियर लीग यानी DPL 2026 के एक मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच उस वक्त खौफनाक हादसे में बदल गया, जब अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर तेज रफ्तार गेंद जा लगी। न्यू दिल्ली टाइगर्स के बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा के जोरदार स्ट्रेट ड्राइव का भारद्वाज के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद सीधे उनके चेहरे के दाहिने हिस्से पर लगी और वह मैदान पर ही गिर पड़े। गंभीर चोट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आई है।
लक्ष्य थरेजा का शॉट अंपायर को लगा
यह घटना ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच मुकाबले के दौरान हुई। न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। स्पिनर आशीष मीणा ने गेंद डाली और लक्ष्य थरेजा ने उसे पूरी ताकत से सीधा खेल दिया। गेंद इतनी तेजी से वापस आई कि गेंदबाज मीणा और अंपायर भारद्वाज दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। गेंदबाज के ठीक पीछे खड़े अंपायर शॉट की दिशा से हट नहीं सके और गेंद उनके चेहरे पर जा लगी। चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर दौड़े। शॉट खेलने वाले लक्ष्य थरेजा भी इस घटना से काफी परेशान नजर आए। मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत अंपायर को प्राथमिक उपचार दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारद्वाज को ICU में भर्ती किया गया है।

दूसरी बार लगी गेंद
सबसे चिंता की बात यह है कि इस सीजन में भारद्वाज के साथ गेंद लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक अन्य मुकाबले में गेंद उनके कंधे पर लगी थी। इस बार गेंद सीधे चेहरे पर लगने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने मैदान पर अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मुकाबले की बात की जाए, तो ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया, लेकिन मैच का नतीजा अंपायर की चोट के सामने फीका पड़ गया। राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192/7 का स्कोर बनाया। मयंक रावत ने 23 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली, जबकि वंश मेहरा ने 35, अर्पित राणा ने 33 और सूर्यांश रैना ने 33 रन का योगदान दिया।
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम 156 रन पर सिमट गई। कप्तान हिम्‍मत सिंह और लक्ष्य थरेजा ने 48 रन की साझेदारी जरूर की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से आशीष मीणा ने 3/32 और मयंक यादव ने 2/9 विकेट लिए।