Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusinessRBI ने बदले नियम! बड़ी रकम पर बैंक अपनी मर्जी से तय...

RBI ने बदले नियम! बड़ी रकम पर बैंक अपनी मर्जी से तय करेंगे ब्याज दरें, क्या बदल जाएगा FD का खेल?

RBI ने बैंकों के लिए नए नियम जारी किए हैं, जिनके तहत अब वे बड़ी रकम यानी बल्क डिपॉजिट पर अलग ब्याज दर तय कर सकेंगे। हालांकि, साथ ही RBI ने यह भी साफ कर दिया है कि एक जैसी राशि जमा करने वाले ग्राहकों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता।
अगर आप बैंक में बड़ी रकम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बल्क डिपॉजिट यानी बड़ी जमा राशि पर ब्याज दरों को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के तहत बैंकों को कुछ मामलों में ब्याज दर तय करने की ज्यादा फ्रीडम मिलेगी। हालांकि, इसके साथ पारदर्शिता और ग्राहकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

RBI के नए निर्देशों के अनुसार, बैंक अब बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे। यह फैसला लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) फ्रेमवर्क के तहत जमा राशि की प्रकृति और जोखिम को ध्यान में रखकर लिया जा सकेगा। इसका मतलब है कि बड़ी रकम जमा करने वाले ग्राहकों के लिए बैंक अपनी व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार ब्याज दर तय कर पाएंगे।

सभी शाखाओं में एक जैसा रहेगा ब्याज
हालांकि RBI ने यह भी साफ किया है कि किसी भी बैंक की सभी शाखाओं में एक ही तरह की जमा राशि पर समान ब्याज दर लागू होगी। यानी अगर दो ग्राहक एक ही दिन समान राशि की FD कराते हैं, तो उन्हें अलग-अलग ब्याज नहीं दिया जा सकता। इससे ग्राहकों के साथ भेदभाव की संभावना खत्म होगी और पूरे बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी।

वेबसाइट पर रोज बतानी होगी ब्याज दर
नए नियमों के तहत बैंकों को हर कारोबारी दिन सुबह 10 बजे तक अपनी वेबसाइट पर बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरें सार्वजनिक करनी होंगी। अधिकतम 10 मिनट की छूट दी गई है, यानी 10:10 बजे तक यह जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होना जरूरी होगा। इससे ग्राहक आसानी से अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर सकेंगे।

FD निवेशकों पर क्या होगा असर?
नए नियमों से बड़ी रकम जमा करने वाले ग्राहकों के लिए बैंकों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ सकती है। वहीं, समान राशि पर सभी ग्राहकों को एक जैसी ब्याज दर मिलने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी। यदि आप बड़ी FD कराने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले और बाद की ब्याज दरों की तुलना करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।