Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कथित खतरनाक मंत्र के दुरुपयोग का दावा कर महिला ने मांगी मदद, जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप; कैमरे के सामने सैंपल...

करौली (राजस्थान)।* कथित रहस्यमयी मंत्र के दुरुपयोग, पारिवारिक विवाद और जान से मारने की धमकियों को लेकर राजस्थान के करौली जिले के महोली क्षेत्र...
HomeNewsमैसूरु में PM मोदी ने बुजुर्ग महिला की खुद की मदद, आ...

मैसूरु में PM मोदी ने बुजुर्ग महिला की खुद की मदद, आ गया था चक्कर, दरियादिली देखकर गदगद हुए BJP कार्यकर्ता

नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता प्रेमा सिम्बैया को चक्कर आने लगे थे। इसी दौरान पीएम मोदी जब उनके पास पहुंचे तो उनकी पूरी मदद की, जिसे देखकर बीजेपी कार्यकर्ता गदगद हो उठे।
मैसूरु: पीएम मोदी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला कर्नाटक के मैसूरु का है, जहां पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर बीजेपी कार्यकर्ता, अपने नेता को देखकर गदगद हो गए।
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को मैसूरु में कॉसमॉस तारामंडल (COSMOS Planetarium) के उद्घाटन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आगे आकर एक बुजुर्ग महिला की मदद की, जिनकी तबीयत खराब हो गई थी।

दरअसल नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता प्रेमा सिम्बैया को चक्कर आने लगे और ऐसा लगा कि वह गिर पड़ेंगी। उनकी हालत देखकर, PM मोदी उनके पास गए और सुनिश्चित किया कि उन्हें तुरंत मदद मिले। उन्हें संभलने में मदद के लिए जूस दिया गया।

PM ने कॉन्वॉय के हिस्से के रूप में मौजूद डॉक्टर से बुजुर्ग महिला की उचित देखभाल को भी सुनिश्चित किया।
BJP महिला मोर्चा ने पोस्ट की तस्वीरें
बीजेपी महिला मोर्चा ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मदद के लिए आगे बढ़ा हाथ, और परवाह करने वाला दिल। मैसूरु की रैली में, जब 70 वर्षीय प्रेमा के. को चक्कर आए और वे कमज़ोर महसूस करने लगीं, तो प्रधानमंत्री मोदी ने खुद उनका हाल जाना और यह सुनिश्चित किया कि उनके डॉक्टर उन्हें तुरंत जरूरी देखभाल और इलेक्ट्रोलाइट्स दें। यही बात प्रधानमंत्री मोदी को एक सच्चा ‘प्रधान सेवक’ बनाती है – जो हमेशा तब मौजूद रहते हैं, जब किसी को मदद की जरूरत होती है।”

मैसूरु में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ
मैसूरु पहुंचे पीएम मोदी का जनता ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने लिखा, “धन्यवाद मैसूरु, कल आप लोग कमाल के थे
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया था, “कर्नाटक के विकास को एक बड़ा बढ़ावा! कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आज ₹15,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की ‘पिंक लाइन’ का भी उद्घाटन किया। इस दौरान एक शानदार नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्यपाल सुधा यादव के साथ उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। मेट्रो को हरी झंडी दिखाते समय, पीएम मोदी ने डीके शिवकुमार का हाथ पकड़ा और दोनों नेताओं ने मिलकर झंडा लहराकर ‘पिंक लाइन’ की शुरुआत की।