Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक, सिंधु...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक, सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी

नई दिल्ली में होने वाले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की तरफ से मुसादिक मलिक मसूद भारत आए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है, जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत दौरे पर आया है। बता दें कि मुसादिक ने सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने की धमकी दी थी।
दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग की आज से शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है। इससे पहले 2023 में SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बिलावल भुट्टो गोवा आए थे।
हाथ काटने की दी थी धमकी
बता दें कि SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पाकिस्तान के जो मंत्री भारत आ रहे हैं, उन्होंने सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने तक की धमकी दी थी। भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली पहुंचे। वे 20-22 नवंबर 2026 को यहां आयोजित होने वाले पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
इस बीच अमेरिका से राहुल गांधी ने भी पाकिस्तान को आईना दिखाया है और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी है। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने साफ किया कि पाकिस्तान जब तक भारत में आंतकवाद फैलाता रहेगा, तब तक बातचीत संभव नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि खून और बातचीत एकसाथ नहीं चल सकते। बात करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को बंद करना होगा।

राहुल गांधी ने दिया स्पष्ट संदेश
दरअसल, अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी ने राहुल गांधी से कहा कि मैं पाकिस्तान से खुश हूं, क्या भारत और पाकिस्तान के लिए आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर साथ मिलकर काम करने की कोई गुंजाइश है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है और वह यह है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देता है। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हमारे लिए ऐसी स्थिति को मानना ​​नामुमकिन है, जहां हमारे बेगुनाह लोग मारे जा रहे हों और हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हों, इसलिए जिस पल यह रुक जाएगा तब बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है।