Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

शादी की बात कहने पर विवाद बढ़ा, प्रेमी के घर पहुंची 22 वर्षीय युवती से मारपीट का आरोप; चेहरे से निकला खून, सोने की...

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रेम संबंध, शादी के वादे और कथित मारपीट से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती...
HomeNewsBusinessSpiceJet को बड़ा झटका, 35.85 करोड़ बकाया न चुकाने पर दुबई एयरपोर्ट...

SpiceJet को बड़ा झटका, 35.85 करोड़ बकाया न चुकाने पर दुबई एयरपोर्ट ने बंद की चेक-इन सर्विस; 4 उड़ानें रद्द

Spicejet को दुबई में बड़ा झटका लगा है। करीब 35.85 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं करने पर दुबई एयरपोर्ट ने Spicejet की चेक-इन सर्विस बंद कर दी है। इस कार्रवाई के चलते 12 नवंबर को दुबई से भारत आने वाली चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
स्पाइसजेट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्थिक संकट से जूझ रही कंपनी को अब दुबई में बड़ा झटका लगा है। करीब 35.85 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं करने पर दुबई एयरपोर्ट ने एयरलाइन की चेक-इन सर्विस सस्पेंड कर दी है। इस कार्रवाई का असर उड़ानों पर भी पड़ा और 12 नवंबर को दुबई से भारत आने वाली चार फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। ऐसे में UAE से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट ने स्पाइसजेट पर करीब 14 मिलियन UAE दिरहम यानी लगभग 35.85 करोड़ रुपये का बकाया बताया है। यह रकम ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी dnata को दी जानी थी। बताया गया है कि एयरलाइन ने 13 अक्टूबर से भुगतान नहीं किया था। इसके बाद दुबई एयरपोर्ट ने 12 नवंबर को ईमेल भेजकर बकाया राशि की जानकारी दी और चेक-इन सेवाएं रोकने का फैसला किया।

दुबई से भारत आने वाली 4 फ्लाइट्स रद्द
इस फैसले के बाद 12 नवंबर को दुबई से अमृतसर, जयपुर, मुंबई और दिल्ली जाने वाली चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। इन विमानों को यात्रियों के बिना फेरी सर्विस के रूप में उड़ाने की योजना थी। यानी विमान अपने गंतव्य तक जाएंगे, लेकिन उनमें यात्री नहीं होंगे। शुरुआत में एयरपोर्ट ने अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली कुछ उड़ानों के लिए चेक-इन की अनुमति दी थी। हालांकि, बाद में भुगतान का मुद्दा हल होने तक दुबई से अन्य उड़ानों को रद्द करने के निर्देश दिए गए।

स्पाइसजेट ने क्या कहा?

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को सुलझाने में जुटी है। एयरलाइन का दावा है कि उसके पास पर्याप्त बैंक गारंटी मौजूद है और वह जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रही है।

पहले से आर्थिक संकट से जूझ रही है एयरलाइन
स्पाइसजेट की परिचालन स्थिति भी कमजोर बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन के बेड़े में करीब 12 विमान बचे हैं, जिनमें से केवल 9 परिचालन में थे। सितंबर में घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी घटकर 1 प्रतिशत रह गई, जबकि जनवरी में यह 3.9 प्रतिशत थी। सितंबर में कंपनी ने निर्धारित उड़ानों में से 20.29 प्रतिशत कैंसिल कीं। वहीं, प्रमुख एयरपोर्ट पर समय पर उड़ान संचालित करने का प्रदर्शन केवल 16.6 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी पर छोटे कारोबारियों के 63.03 करोड़ रुपये के भुगतान 45 दिनों से ज्यादा समय तक बकाया रहे। दुबई में चेक-इन सेवाएं बंद होने से एयरलाइन की परिचालन चुनौतियां और बढ़ गई हैं।