Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsहैदराबाद में तेज़ रफ़्तार एस्टन मार्टिन कार ने युवती को कुचल डाला,...

हैदराबाद में तेज़ रफ़्तार एस्टन मार्टिन कार ने युवती को कुचल डाला, सांसद का 21 साल का बेटा चला रहा था गाड़ी

हैदराबाद में तेज रफ्तार लग्जरी एस्टन मार्टिन कार ने सड़क पर जा रही एक युवती को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। कार राज्यसभा सदस्य लिंगमनेनी रमेश का 21 साल का बेटा संजूश चला रहा था।
हैदराबाद में एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 साल की एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में राज्यसभा सदस्य लिंगमनेनी रमेश के 21 साल के बेटे लिंगमनेनी संजूश पर आरोप लगाया गया है कि वह कार बहुत तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से चला रहा था। कार एक्सीडेंड की मृतक भारती मुखी, जो इनऑर्बिट मॉल के लाइफस्टाइल कपड़ों के स्टोर में काम करती थीं, 16 अगस्त को माधापुर इलाके में अपने काम की जगह के पास सड़क पार करते समय कार की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

सांसद के बेटे पर महिला को कुचलने का आरोप

साइबराबाद पुलिस ने कार चलाने वाले व्यक्ति की पहचान 21 साल के संजूश के तौर पर की है। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की जन सेना पार्टी से जुड़े हैं। उन्हें अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया गया है। माधापुर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) सीएच श्रीधर ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया गया है क्योंकि यह ज़मानत वाला अपराध है और इसमें अधिकतम सज़ा सात साल से कम है।
एफआईआर में क्या कहा गया है
माधापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में मौत,16.08.2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे, हैदराबाद के माधापुर में इनऑर्बिट मॉल के सामने एक जानलेवा सड़क दुर्घटना हुई। मृतक, 26 वर्षीय भारती मुखी, इनऑर्बिट मॉल के लाइफस्टाइल स्टोर में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती थीं। उस दिन, वह अपनी सहकर्मी पूजा अशोक के साथ खाना लेने के लिए ITC कोहिनूर के पास गई थीं। जब वे इनऑर्बिट मॉल लौट रही थीं और मॉल के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी रजिस्ट्रेशन नंबर TG-09-G-0666 वाली एक कार कथित तौर पर तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से आई और भारती मुखी को टक्कर मार दी।

भारती मुखी के सिर में गंभीर चोट आई और बहुत ज़्यादा खून बहने लगा; उन्हें तुरंत जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।शिकायत के आधार पर, माधापुर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 106(1) के तहत अपराध संख्या 1238/2026 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने क्या बताया
जांच ​​के दौरान, दुर्घटना के समय गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति की पहचान लिंगामेनेनी संजुश के रूप में हुई, जो लिंगामेनेनी रमेश के बेटे हैं, उम्र 21 साल, पेशा: बिज़नेस, निवासी: हाईटेक सिटी, माधापुर। उसी दिन उन्हें हिरासत में लिया गया और आरोपी का ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ टेस्ट और ड्रग टेस्ट किया गया। खून के नमूने भी लिए गए और जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजे गए। दुर्घटना में शामिल गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया गया। फिलहाल PME (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट हासिल करने के लिए जांच चल रही है।

Previous article
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी क्रेन, 6 लोग घायल; कई मकान भी चपेट में आएमुंबई के कुर्ला स्थित कुरेशी नगर में एक भारी क्रेन गिरने से 6 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में रेलवे लाइन भी प्रभावित हुई, जबकि कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार सुबह एक विशाल क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। क्रेन MMRDA की थी जो कुर्ला और ट्रॉम्बे सिंगल लोकल ट्रेन लाइन के ओवरहेड वायर के ऊपर गिरी। क्रेन इतनी बड़ी थी कि रेलवे लाइन के किनारे बनी कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। रेलवे ओवरहेड लाइन पर गिरी विशाल क्रेन यह हादसा कुर्ला के कुरैशी नगर में हुआ है। शिफ्टिंग के दौरान एक घर पर क्रेन गिरने की घटना घटी है। इलाके में MMRDA का काम चल रहा था। सेंट्रल रेलवे ने बताया, मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ओर से पास के कार्यस्थल पर काम कर रही एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर गिर गई। हालांकि इस हादसे से रेल ट्रैफिक पर कोई खास असर नहीं पड़ा है क्योंकि ये सिंगल लाइन है और सिर्फ मालगाड़ी के लिए इस्तेमाल होती है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेश जारी है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में एक पुरानी इमारत को गिराने का काम चल रहा था। इसके लिए पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपर पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी इसी में विशाल क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मशीन को ऊपर उठाने के दौरान अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। इस दौरान किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते क्रेन का बड़ा हिस्सा आसपास के मकानों पर आ गिरा। BMC ने क्या कहा? BMC ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ”मौके पर मौजूद एल वार्ड के जूनियर इंजीनियर से मिली जानकारी के मुताबिक, MHADA उस जगह पर हटाने या तोड़ने का काम शुरू करने वाला था। यह हादसा तब हुआ जब इस काम के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल करके क्रेन लगाई जा रही थी। इस घटना में कुल छह घायलों को सायन अस्पताल और दो घायलों को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के नामों का अभी पता नहीं चला है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या घटना वाली जगह पर कोई और भी फंसा हुआ है।” इससे पहले जुलाई में मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ सोसाइटी में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही एक बड़ी क्रेन अचानक गिरकर रिहायशी कॉम्प्लेक्स के अंदर आ गिरी, जिससे एक शख्स की मौत हो गई और वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।
Next article