Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, भूमिहीन महिला ने दबंगों पर जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बेलारी वार्ड संख्या 3 निवासी...
HomeNewsशादी का झांसा देकर ले गया, मारपीट के बाद गर्भवती प्रियंका को...

शादी का झांसा देकर ले गया, मारपीट के बाद गर्भवती प्रियंका को छोड़कर फरार

अरवल। जिले की रहने वाली प्रियंका देवी ने चंद्रशंकर पासवान पर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने, मारपीट करने और गर्भवती अवस्था में बेसहारा छोड़कर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है और उसने प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

प्रियंका देवी ने बताया कि वह ग्राम तेलगा, थाना नेलया, जिला अरवल की निवासी हैं। उनके अनुसार करीब 13 वर्ष पहले चंद्रशंकर पासवान निवासी ग्राम सरफाबाद बलियारी, पोस्ट बारा, थाना भगवांगंज, जिला पटना से उसका संपर्क हुआ। आरोप है कि चंद्रशंकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और साथ रहने का भरोसा दिया।

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में चंद्रशंकर का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसने आए दिन मारपीट शुरू कर दी और छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगा। प्रियंका का आरोप है कि पिछले दो से तीन दिनों में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गई है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि प्रियंका गर्भवती है, लेकिन इसी हालत में चंद्रशंकर उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि अब उसके पास न रहने का सहारा है और न ही कोई आर्थिक व्यवस्था। वह लगातार रो रही है और अपने भविष्य तथा होने वाले बच्चे को लेकर चिंतित है।

प्रियंका देवी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसे सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।