Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

गोविंदगढ़ में रहस्यमयी बीमारी से दो भैंसों की मौत, 2 लाख रुपये के नुकसान का दावा; हेल्पलाइन 181 पर शिकायत के बावजूद मदद नहीं...

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ ग्राम पगसेड़ी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र सूबेदार ने अपनी दुधारू भैंसों की अचानक हो रही मौत को...
HomeNewsSportगुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर ने वेटलिफ्टिंग में दिखाया कमाल; CWG...

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर ने वेटलिफ्टिंग में दिखाया कमाल; CWG 2026 में भारत के पदकों की संख्या 12 पहुंची

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसमें छठा दिन खत्म होने पर पदकों की कुल संख्या 12 पहुंच चुकी है। छठे दिन वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने तो वहीं 10,000 मीटर रेस में गुलवीर सिंह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन शानदार देखने को मिल रहा है, जिसमें छठे दिन भारत के खाते में 2 सिल्वर मेडल और जुड़ गए तो वहीं बॉक्सिंग में तीन मेडल आना भी कम से कम तय हो चुके हैं। छठे दिन कुछ खेलों में तो निराशा हाथ लगी लेकिन महिलाओं के 69 किलोग्राम कैटेगिरी में भारत की 29 साल की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कमाल दिखाते हुए जहां सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की तो वहीं 10 हजार मीटर रेस के फाइनल इवेंट में हिस्सा ले रहे भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने इतिहास रचने के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। अब मेडल टैली में भारत जहां 9वें नंबर पर पहुंच गया है तो वहीं उसके पदकों की कुल संख्या 12 पहुंच चुकी है।
हरजिंदर कौर ने उठाया कुल 227 किलोग्राम वजन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 69 किलोग्राम कैटेगिरी में भारत की स्टार वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों राउंड में शानदार प्रदर्शन दिखाया जिसमें उन्होंने कुल 227 किलोग्राम वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। हरजिंदर ने स्नैच राउंड में अपने तीनों प्रयासों में 96 किग्रा, 99 किग्रा और 101 किग्रा का वजन उठाया। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में 120 किग्रा, दूसरे में 123 किग्रा और तीसरे प्रयास में 126 किग्रा का भार उठाया जिसमें वह कुल दोनों राउंड मिलाकर 101 किग्रा + 126 किग्रा उठाने के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। हरजिंदर कौर का ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इस इवेंट में कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने जहां गोल्ड मेडल जीता जिन्होंने कुल 236 किलोग्राम वजन उठाया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की फीबे हेमैन ने कुल 218 किग्रा वजन उठाने के साथ कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास
भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने के साथ इतिहास रच दिया है। 27 साल के गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। CWG 2026 में गुलवीर सिंह आखिरी लैप शुरू होने के समय वह चौथे नंबर पर थे इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करने के साथ तेज रफ्तार पकड़ी और 27:49.78 समय में रेस को खत्म करने के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन से सिर्फ 0.85 सेकंड से गुलवीर सिंह पीछे रह गए।

भारत के पदकों की संख्या पहुंची 12
छठे दिन भारत के खाते में 2 सिल्वर मेडल आने के साथ अब पदकों की कुल संख्या 12 पहुंच चुकी है, जिसमें 2 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर और तीन कांस्य पदक शामिल हैं, जिसके बाद अब मेडल टैली में भारत 9वें नंबर पर आ गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर काबिज है जिसमें उन्होंने 35 गोल्ड मेडल सहित कुल 80 पदक जीतने में सफलता हासिल की है।