Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से पहले कोच का बड़ा बयान, बोले- अगर ICC इवेंट जीतना है तो इंडिया को हराना होगा

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया...
HomeNewsBusinessयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का...

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का बड़ा फोकस; अमित शाह बोले- UP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हो गया है। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस 4 दिवसीय आयोजन का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का भव्य आगाज हो गया है। 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाले इस 4 दिवसीय ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, एमएसएमई (MSME) सेक्टर और कारीगरों के हुनर की जमकर सराहना की। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में कभी भी क्षमता की कमी नहीं थी, बस सही अवसरों की जरूरत थी। अब राज्य ‘ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी’ के संगम के साथ देश का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
अमित शाह के 2017 के विजन और ODOP की सफलता का जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि 2017 में जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी का ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ तैयार हो रहा था, तब तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यूपी की असली ताकत उसका पारंपरिक उद्यम है। जिस दिन यूपी अपने इस हुनर को पहचान जाएगा, उसे मैन्युफैक्चरिंग हब बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। इसी सोच के तहत राज्य सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ जैसी योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को एक मजबूत ब्रांड और बाजार प्रदान किया।
मेक इन इंडिया से बदली देश की तस्वीर: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 12 साल पहले शुरू हुआ ‘मेक इन इंडिया’ अभियान भारत को उत्पादन, डिजाइन और इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक माहौल में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण निवेश सम्मेलन दिल्ली में आयोजित करना पड़ता था, जबकि अब यूपी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उनके अनुसार बेहतर कानून-व्यवस्था, अनुकूल औद्योगिक नीतियां, सक्रिय सरकार और निवेशकों को सुविधाएं देने की नीति से राज्य में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है। अमित शाह ने बताया कि पिछले ट्रेड शो में 5 लाख से अधिक लोग आए और 2,400 से ज्यादा एमओयू हुए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौथा संस्करण पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगा और यूपी के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा।

90 देशों के 600 से अधिक बायर्स और 1.5 लाख विजिटर्स
आपको बता दें कि इस वर्ष यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दायरा काफी बढ़ चुका है। पिछले साल जहां 72 देशों के 550 बायर्स शामिल हुए थे, वहीं इस बार 90 देशों के 600 से अधिक बायर्स और लगभग डेढ़ लाख बी-टू-बी (B2B) विजिटर्स भाग ले रहे हैं। सीएम योगी ने बताया कि जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस जैसे देश इस ट्रेड शो में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हुए हैं। इनके विशेष पवेलियन द्विपक्षीय व्यापार, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।