Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsBusiness4 नए लिंक कॉरिडोर से दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट! गुरुग्राम-जेवर-झज्जर तक...

4 नए लिंक कॉरिडोर से दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट! गुरुग्राम-जेवर-झज्जर तक जुड़ेंगे रूट

मास्टर प्लान 2047 के तहत दिल्ली को आसपास के प्रमुख आर्थिक और परिवहन केंद्रों से जोड़ने के लिए चार नए रणनीतिक लिंक कॉरिडोर बनाने का प्रावधान किया गया है। इन कॉरिडोर से गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट और झज्जर AIIMS तक तेज कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली और एनसीआर के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए आने वाले समय में सफर काफी आसान हो सकता है। दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में राजधानी को गुरुग्राम, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट और झज्जर जैसे महत्वपूर्ण इलाकों से बेहतर तरीके से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके तहत चार रणनीतिक लिंक कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव है। इन कॉरिडोर से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम करने में मदद मिल सकती है।

चार नए कॉरिडोर से जुड़ेगा दिल्ली-NCR
मास्टर प्लान में प्रस्तावित चारों लिंक कॉरिडोर को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के लिए तैयार किया जाएगा। इन कॉरिडोर को बनाने का काम संबंधित सड़क एजेंसियां करेंगी। इसके लिए योजना की व्यवहारिकता देखी जाएगी और संबंधित राज्यों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। जहां संभव होगा, इन्हें मास ट्रांजिट सिस्टम के रूप में विकसित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

पहला कॉरिडोर: NH-1 से लोनी-बागपत तक
पहले रणनीतिक लिंक के तहत UER-I का उत्तरी विस्तार NH-1 से गाजियाबाद के लोनी-बागपत एक्सप्रेसवे तक किया जाएगा। इससे सोनीपत और नरेला-बवाना की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद की ओर जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता मिल सकता है। इससे दिल्ली के NH-1 और GT रोड पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

दूसरा कॉरिडोर: द्वारका से जेवर एयरपोर्ट
दूसरा बड़ा लिंक UER-II के दक्षिणी विस्तार के जरिए तैयार किया जाएगा। यह NH-8 यानी द्वारका से शुरू होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा। इस कॉरिडोर से दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

तीसरा और चौथा कॉरिडोर
तीसरा स्ट्रैटेजिक कॉरिडोर द्वारका सेक्टर-21 से गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर तक प्रस्तावित है। इससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन को और आसान बनाने में मदद मिल सकती है। वहीं चौथा लिंक द्वारका से एम्स झज्जर तक बनाया जाएगा। इससे पश्चिमी दिल्ली और झज्जर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

दिल्ली की सड़कों पर कम होगा ट्रैफिक
इन लिंक कॉरिडोर का एक बड़ा फायदा दिल्ली की मौजूदा व्यस्त सड़कों पर देखने को मिल सकता है। रिंग रोड, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद पुल जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहनों की निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।