Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsफायर ब्रिगेड की गाड़ी से चमकाई जा रही विधायक जी की कार,...

फायर ब्रिगेड की गाड़ी से चमकाई जा रही विधायक जी की कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

सिंगरौली के बीजेपी विधायक के सरकारी आवास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आवास के बाहर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी विधायक जी की कार धोती नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है।
मध्यप्रदेश की उर्जा राजधानी सिंगरौली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगरौली विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह के सरकारी आवास के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से उनकी इनोवा कार को धोते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी विधायक जी के आवास के बाहर उनकी कार को साफ करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में तीन कर्मचारी फायर ब्रिगेड के पाइप से कार पर पानी डालते नजर आ रहे हैं और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी मशीनरी के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर अब विपक्ष भी सवाल उठा रहा है। इंडिया टीवी से बातचीत में सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान ने दावा किया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं विधायक ने भी इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया और साथ ही कहा कि वीडियो के वायरल होने पर उन्हें इसके बारे में पता चला। बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि ‘मुझे पहले इसकी जानकारी नही थी , बाद में वीडिओ वायरल होने पर पता चला, ये मैं मानता हूं कि यह गलत है।’
विपक्ष ने भी उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर बहस शुरू हो गई है। विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर फायर ब्रिगेड की गाड़ी विधायक के आवास पर किस काम से पहुंची थी और क्या कार धोने के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया गया? वहीं विपक्ष ने बीजेपी विधायक पर सरकारी मशीनरी के निजी इस्तेमाल के भी आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद संबंधित पक्ष की पूरी सफाई सामने आ गई आई है। विधायक रामनिवास ने कहा कि विपक्षी दल के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, इसलिए इसे तूल दे रहे है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद आमजन भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सरकारी संसाधनों के गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें, रामनिवास शाह सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और उनका शासकीय आवास बिलौंजी में स्थित है, जहां से ये वीडियो वायरल हुआ है। उनके घर के बाहर रोड पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी देखी जा सकती है, जिससे उनकी कार को धोया जा रहा है।