Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNewsशादी के एक साल बाद पत्नी को पटना में अकेला छोड़कर साली...

शादी के एक साल बाद पत्नी को पटना में अकेला छोड़कर साली को लेकर जाने का आरोप, सुनीता ने लगाई न्याय की गुहार

अरवल (बिहार)। बिहार के अरवल जिले से एक हैरान करने वाला पारिवारिक मामला सामने आया है। सुनीता कुमारी ने अपने पति सूरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि शादी के महज एक साल बाद ही पति ने उन्हें अकेला छोड़ दिया और उनकी 12 वर्षीय छोटी बहन को अपने साथ लेकर चला गया।

सुनीता कुमारी के मुताबिक, उनकी सूरज कुमार से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों ने मंदिर में शादी की थी। शुरुआत में परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे। शादी को करीब एक साल हो चुका है।

23 नवंबर की रात 12 बजे पटना में छोड़कर जाने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 13 नवंबर की रात करीब 12 बजे उनके पति सूरज कुमार उन्हें पटना में अकेला छोड़कर चले गए। महिला का कहना है कि पति उनकी छोटी बहन को अपने साथ लेकर चले गए। इस घटना के बाद से वह परेशान हैं और लगातार अपने पति तथा बहन की तलाश कर रही हैं।

छोटी बहन के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप

सुनीता का कहना है कि जब वह गुजरात से अपनी मां से मिलने मायके आई थीं, तभी उन्हें पति और अपनी छोटी बहन के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। महिला के मुताबिक, पति ने फोन पर कहा कि वे दोनों अब वापस नहीं आएंगे और जहां हैं, वहीं रहेंगे। पति की ओर से कोर्ट मैरिज करने की बात कहे जाने का भी महिला ने दावा किया है। हालांकि, छोटी बहन की उम्र महज 12 साल बताई जा रही है। ऐसे में महिला ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

गर्भावस्था के दौरान भी गंभीर आरोप

सुनीता ने आरोप लगाया कि जब वह गुजरात में थीं और तीन महीने की गर्भवती थीं, उस दौरान पति द्वारा दवा खिलाए जाने से उनके गर्भस्थ बच्चों को नुकसान पहुंचा। महिला के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

प्रशासन से न्याय की मांग

पीड़िता सुनीता कुमारी ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि उनकी छोटी बहन का पता लगाया जाए, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। महिला का कहना है कि वह न्याय चाहती हैं और अपने साथ हुई कथित घटना का जवाब चाहती हैं।

संपर्क नंबर: 90165 48351